वो साउथ सुपरस्टार जिसने हिला दी राजनीति की जड़ें, आज उप मुख्यमंत्री बनकर करते हैं राज
वो साउथ सुपरस्टार जिसने हिला दी राजनीति की जड़ें, आज उप मुख्यमंत्री बनकर करते हैं राज
पवन कल्याण ने सिनेमा की दुनिया में राज करने के बाद सियासी गलियारों में एंट्री ली और छा गए। अब पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री का पद संभलते हैं। आइये जानते हैं कैसा रहा पवन कल्याण का यहां तक का सफर।
Published : Apr 17, 2025 05:46 pm IST, Updated : Apr 17, 2025 05:46 pm IST
1/6Image Source : Instagram
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण बीते साल राजनीति में छाए रहे और अब आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनकर राज करते हैं। कभी फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार रहे पवन कल्याण का सिक्का अब राजनीति में भी वैसे ही खनकता है। पवन कल्याण साउथ के ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने न केवल फिल्मी दुनिया में अपने नाम का जलवा दिखाया बल्कि सियासत की दुनिया में भी अपना झंडा गाड़ा। पवन कल्याण आज आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं और उपमुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पवन कल्याण तीन बार शादी भी कर चुके हैं। पवन की तीसरी पत्नी रूस से हैं और अब भारत में रहती हैं।
2/6Image Source : Instagram
2 सितंबर 1971 को आंध्र प्रदेश के बापटला में जन्मे पवन कल्याण साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के भाई हैं। अपने भाई की तरह की फिल्मों में हीरो बने पवन कल्याण ने अपने शुरुआती करियर में ही हिट फिल्में देकर अपना नाम कमा लिया था। साल 1996 में आई फिल्म 'अक्कड़ा अम्माई इक्काडा अभायी' के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।
3/6Image Source : Instagram
इसके बाद पवन कल्याण लगातार तेलुगू सिनेमा में अपनी एक्टिंग दिखाते रहे और धीरे धीरे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए। अब तक अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में करने के बाद पवन कल्याण ने साल 2014 में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। पवन कल्याण ने इसी साल जनसेना पार्टी बनाई और राजनीति में सक्रिय हो गए।
4/6Image Source : Instagram
राजनीति में भी पवन कल्याण ने खूब काम किया और लगातार फिल्मों में भी काम करते रहे। धीरे-धीरे अपनी पार्टी की रीच बढ़ाई और 2019 तक काफी पॉपुलरिटी हासिल कर ली। हालांकि जीत नहीं हो पाई। इसके बाद भी पवन कल्याण लगातार लगे रहे और बीते साल 2024 में आंध्रप्रदेश में गठबंधन से चुनाव लड़कर जीत गए। इतना ही नहीं पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी बने।
5/6Image Source : Instagram
अब सियासी दुनिया के किंग बने पवन कल्याण फिल्मों में भी एक्टिंग करते रहते हैं। हालांकि बीते 2 साल से पवन कल्याण बड़े पर्दे से गायब हैं और आखिरी बार 'ब्रो' में नजर आए थे। अब देखना होगा कि पवन कल्याण के फैन्स को कब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि पवन कल्याण की निजी जिंदगी भी काफी उथल-पुथल से भरी रही है। पवन कल्याण ने अपने जीवन में अब तक 3 शादियां रचाई हैं।
6/6Image Source : Instagram
इनमें से दो एक्स वाइफ के साथ उनका तलाक हो गया था। लेकिन तीसरी पत्नी रूस की रहने वाली हैं और दोनों के बीच में खूब प्यार है। बीते दिनों पवन कल्याण की पत्नी ने अपने बालों की बलि चढ़ाई थी। जिसकी तस्वीरें और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहे थे। इससे पहले पवन कल्याण का 2 एक्स वाइफ से तलाक हो गया है।