1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 17 की उम्र में डेब्यू, 19 में बनीं सुपरस्टार, लेकिन 25 साल में ही छोड़ दी एक्टिंग और बन गईं डायरेक्टर

17 की उम्र में डेब्यू, 19 में बनीं सुपरस्टार, लेकिन 25 साल में ही छोड़ दी एक्टिंग और बन गईं डायरेक्टर

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Jun 12, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 12:30 pm IST
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस आईं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की बदौलत कई साल तक फिल्मी दुनिया पर अपना सिक्का चलाया। लेकिन बॉलीवुड की चंद एक्ट्रेस ही ऐसी हैं जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का खास मुकाम हासिल कर लिया। आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी ही हीरोइन की कहानी जिसने 17 साल की उम्र में डेब्यू किया और आमिर खान, संजय दत्त जैसे सितारों के साथ हिट फिल्में दे डालीं। महज 19 साल की उम्र में ही सुपरस्टार बनीं ये एक्ट्रेस कुछ फिल्मों के बाद ही एक्टिंग से तंग आ गईं और महज 25 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़कर डायरेक्शन की दुनिया में घुस गईं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि पूजा भट्ट हैं।
1/8 Image Source : Instagram

पूजा भट्ट 17 साल की थीं जब उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म डैडी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट अनुपम खेर के साथ थीं। डैडी ने पूजा भट्ट को बहुत पहचान दिलाई हालांकि, उनकी सबसे बड़ी सोलो हिट और बॉलीवुड में उनकी शुरुआत आमिर खान के साथ दिल है कि मानता नहीं (1991) से हुई।
2/8 Image Source : Instagram

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पुराने इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने बताया था कि कैसे कम उम्र में स्टारडम हासिल करने से उन पर असर पड़ा। पूजा भट्ट ने कहा, 'डैडी, दिल है कि मानता नहीं और सड़क के सुपरहिट होने के बाद, 19 साल की उम्र में मैं सुपरस्टार थी और 24 साल की उम्र में इंडस्ट्री ने कहा 'यह खत्म हो गया' तो मैंने कहा 'ये है दुनिया'।
3/8 Image Source : Instagram

यह भारत की एकमात्र इंडस्ट्री है जहां 24 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग अभी शुरुआत कर रहे होते हैं, आप स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। वे आपको पहले ही गड्ढे में फेंक चुके होते हैं, यह कहते हुए कि आपका काम खत्म हो गया है।'
4/8 Image Source : Instagram
यह भारत की एकमात्र इंडस्ट्री है जहां 24 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग अभी शुरुआत कर रहे होते हैं, आप स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। वे आपको पहले ही गड्ढे में फेंक चुके होते हैं, यह कहते हुए कि आपका काम खत्म हो गया है।'
जब अवसर कम होने लगे तो पूजा भट्ट ने 25 साल की उम्र में ही अभिनय छोड़ दिया और निर्देशन में हाथ आजमाया। उन्होंने कहा, '25 साल की उम्र में मैंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, तमन्ना बनाई। मुझे आत्मसंतुष्टि का अहसास हुआ। मैं देश भर में घूमी, लोगों से मिली और उस फिल्म ने चैरिटी के लिए पैसे जुटाए, मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला और फिर मैंने काजोल के साथ दुश्मन और फिर जख्म बनाई।'
5/8 Image Source : Instagram

पूजा भट्ट कई सालों तक अभिनय से दूर रहीं और फिल्मों के निर्देशन और निर्माण के साथ अपने करियर के नए आयाम तलाशती रहीं। बतौर निर्माता पूजा भट्ट की आखिरी नाटकीय रिलीज़ जिस्म 2 थी, जो 2012 में रिलीज हुई थी और जिसने सनी लियोन को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।
6/8 Image Source : Instagram
पूजा भट्ट कई सालों तक अभिनय से दूर रहीं और फिल्मों के निर्देशन और निर्माण के साथ अपने करियर के नए आयाम तलाशती रहीं। बतौर निर्माता पूजा भट्ट की आखिरी नाटकीय रिलीज़ जिस्म 2 थी, जो 2012 में रिलीज हुई थी और जिसने सनी लियोन को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।
2021 में पूजा भट्ट खुद नेटफ्लिक्स की बॉम्बे बेगम्स के साथ अभिनय में लौटीं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि मेरे लिए यह खत्म हो गया है और फिर अलंकृता श्रीवास्तव और बोर्निला (चटर्जी) ने मुझे बॉम्बे बेगम्स की स्क्रिप्ट भेजी। मैंने उनसे कहा कि मैंने यह दरवाजा बंद कर दिया है और मैं अब अभिनेत्री नहीं हूं। लेकिन उन्होंने मुझे इसे पढ़ने के लिए कहा। जब मैंने इसे पढ़ा, तो मुझे लगा कि यह अद्भुत है। मुझे यह भूमिका निभानी है। मैंने 21 साल बाद वापसी की।' 2022 में पूजा भट्ट फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में दिखाई दीं और 2023 में वह बिग बॉस ओटीटी 2 की चौथी रनर-अप बनकर उभरीं।
7/8 Image Source : Instagram

पूजा भट्ट लंबे समय तक शराब की लत से भी जूझती रही थी। अपनी शादी के बुरे दौर से गुजरते समय पूजा भट्ट ने शराब पीना शुरू की। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी जद में आ गईं। पूजा भट्ट ने इसको लेकर खुद खुलकर बात की है। अपनी किताब के लॉन्चिंग के मौके पर पूजा भट्ट ने बताया था कि वे अपने दुखों को कम करने के लिए शराब की लत में फंस गई थीं। हालांकि एक दिन ऐसा आया कि उन्होंने शराब की बोतल को लात मार दी और फिर कभी हाथ नहीं लगाया।
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement