1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. प्रतीक बब्बर ने किया भाई-बहन को अनफॉलो, लेकिन सिब्लिंग ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, याद दिला दिया खून का रिश्ता

प्रतीक बब्बर ने किया भाई-बहन को अनफॉलो, लेकिन सिब्लिंग ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, याद दिला दिया खून का रिश्ता

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Apr 11, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 12:12 pm IST
बब्बर परिवार का विवाद प्रतीक बब्बर की शादी के बाद जगजाहिर हो गया है। पिता राज बब्बर और उनके दोनों बड़े बच्चों जूही और आर्य को प्रकीक बब्बर ने अपनी शादी में न्योता ही नहीं दिया। प्रिया बनर्जी से शादी के बाद वो उन्हें अनफॉलो भी कर चुके हैं। प्रतीक की शादी में जब परिवार के लोग नहीं पहुंचे तो उनके भाई और बहन ने इस पर बात की और कहा कि प्रतीक ने कुछ बाहरी लोगों की वजह से इन रिश्तों से किनारा किया है। अब सिब्लिंग डे के मौके पर एक बार फिर आर्य बब्बर और जूही बब्बर ने अपने छोटे भाई प्रतीक को खून का रिश्ता याद दिलाया है।
1/7 Image Source : Instagram

आर्य बब्बर ने सिबलिंग्स डे पर अपने भाई-बहनों प्रतीक और जूही के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। गुरुवार को आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह, प्रतीक और उनकी बहन जूही नजर आ रहे हैं। इस पुरानी तस्वीर में तीनों भाई-बहन खुशी से झूमते, मुस्कुराते और एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आर्य ने एक कैप्शन भी लिखा, 'अपने तो अपने होते हैं। PS: उखाड़ लो जो उखाड़ना है।'
2/7 Image Source : Instagram

फैंस आर्या की अपने भाई-बहनों के साथ पुरानी तस्वीर देखकर खुशी से झूम उठे, कुछ लोग सोच रहे थे कि आखिर क्या गलत हुआ। वहीं कई लोग ऐसे थे जो ये जानने कि कोशिश कर रहे थे कि आखिर वो शख्स कौन है जो परिवार में दरार पैदा कर रहा है। एक ने लिखा, 'सुंदर परिवार', दूसरे ने लिखा, 'यह एकमात्र सच्चाई है जो आपके साथ रहती है।' एक प्रशंसक ने लिखा, 'आप अपनी अच्छाई से मुझे चकित कर देते हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ हैं।'
3/7 Image Source : Instagram

वहीं जूही बब्बर भी ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाइयों के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'राज बब्बर जी के तीनो बच्चे...जूही आर्या प्रतीक...एक ऐसी सच्चाई जिसे कोई नहीं बदल सकता।' आर्य और जूही दोनों के पोस्ट झट से वायरल हो गए हैं। लोगों का कहना है कि आखिर परिवार की लड़ाई इस तरह से बाहर क्यों आईं। कई लोगों का कहना है कि अगर इतना प्यार है तो प्रतीक अलग क्यों हो गए हैं।
4/7 Image Source : Instagram

बता दें, परिवार के बीच मनमुटाव तब सामने आया जब प्रतीक ने 14 फरवरी को प्रिया बनर्जी से शादी कर ली और बब्बर परिवार को शादी में आमंत्रित नहीं किया। राज बब्बर ने पहली शादी 1975 में नादिरा बब्बर से की थी और उनके दो बच्चे हैं, जूही बब्बर और आर्य बब्बर। बाद में उन्होंने 1983 में स्मिता पाटिल से शादी की और 1986 में उनके बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ। हालांकि डिलविरी के कारण हुई कुछ दिक्कतों के चलते कुछ महीने बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया। इसके बाद राज बब्बर पहली पत्नी नादिरा से सुलह कर उनके पास लौट गए।
5/7 Image Source : Instagram

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रतीक ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना नाम बदलकर 'प्रतीक स्मिता पाटिल' कर लिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नतीजों की परवाह नहीं है। मुझे बस इस बात की परवाह है कि जब मैं यह नाम सुनता हूं तो मुझे कैसा महसूस होता है। मुझे पूरी तरह से अपनी मां (स्मिता पाटिल), उनके नाम और उनकी विरासत से जुड़ना है। मुझे नहीं लगता कि किसी और नाम को उस विरासत को कलंकित करने की जरूरत है, अगर आप मेरी बात समझ रहे हैं। यह सिर्फ उनका नाम और उनकी विरासत होनी चाहिए। मैं यही बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपनी मां की तरह बनने की कोशिश कर रहा हूं, अपने पिता की तरह नहीं।'
6/7 Image Source : Instagram

प्रतीक के सरनेम बदलने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आर्या ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'मुझे बस इतना कहना है कि स्मिता मां हमारी भी मां हैं। और वह कौन सा नाम रखना चाहते हैं और कौन सा नाम हटाना चाहते हैं, यह उनकी पसंद है। कल मैं उठके अपना नाम आर्य बब्बर से आर्या कर लूंगा, या राजेश कर लूंगा। मैं तब भी बब्बर ही रहूंगा न। आप अपना नाम बदल सकते हो, वजूद नहीं।' इससे पहले भी आर्य और जूही ने कहा था कि कोई बाहरी शख्स उनके परिवार के बीच विवाद खड़ा कर रहा है।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement