Published : Apr 13, 2025 10:29 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 10:29 pm IST
1/7Image Source : Instagram
साल 2025 में कई लो बजट फिल्में रिलीज हो चुकी है, लेकिन आज हम इसी साल आई उस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे देख आप का मन खुश होने वाला है। 10 करोड़ में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में अंधाधुंध कमाई कर चुकी है और अब ओटीटी पर तहलका मचा रही है।
2/7Image Source : Instagram
बिना किसी शोर-शराबे के चुपके से रिलीज हुई ये साउथ मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने बाद अब ओटीटी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। लागत से 5 गुना ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है। इस सोशल मीडिया पर बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं।
3/7Image Source : X
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है 'कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी'। तेलुगु भाषा में बनी ये लो बजट की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म साल 2025 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें प्रियदर्शी पुलिकोंडा लीड रोल रोल में नजर आए थे। फिल्म में हर्ष रोशन और श्रीदेवी भी हैं।
4/7Image Source : X
'कोर्ट-स्टेट वर्सेस ए नोबडी' की कहानी चंदू नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो गरीब परिवार से होता है। उसे अमीर फैमिली की लड़की जाबिली से प्यार हो जाता है और दोनों शादी का फैसला लेते हैं। हालांकि, कहानी में नया मोड़ देख आपके होश उड़ाने वाले हैं।
5/7Image Source : Instagram
फिल्म में आगे देखने को मिलता है कि जाबिली के पिता को जब उनके रिश्ते के बारे में पता चलता है तो वह चंदू को बर्बाद करने की कोशिश करते नजर आते हैं। वह उसे झूठे केस में फंसा देता है और फिर जेल में चक्की पीसने के लिए मजबूर करता है। इसके बाद फिल्म में कई नए राज खुलाते हैं और क्लाइमैक्स तो इतना जबरदस्त है कि आपके होश उड़ जाएंगे।
6/7Image Source : X
आईएमडीबी के मुताबिक, 'कोर्ट-स्टेट वर्सेस ए नोबडी' सिर्फ 10 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों ही में वर्ल्डवाइड 15.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर अपनी पूरी लागत वसूल कर ली थी। वहीं भारत में फिल्म ने 40.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जबकि दुनियाभर में ने 57.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
7/7Image Source : X
'कोर्ट-स्टेट वर्सेस ए नोबडी' को आईएमडीबी पर 10 में से 8 रेटिंग मिली है। इसका डायरेक्शन राम जगदीश ने किया है और उन्होंने ही फिल्म की कहानी लिखी है। इस धांसू फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।