1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. स्टार बनने से पहले शिक्षक था ये एक्टर, अपनी ही छात्रा से लगा बैठा दिल, शादी तक ऐसे पहुंची बात

स्टार बनने से पहले शिक्षक था ये एक्टर, अपनी ही छात्रा से लगा बैठा दिल, शादी तक ऐसे पहुंची बात

Written By: Priya Shukla
Published : Jul 15, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 07:27 pm IST
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिनकी लव स्टोरी लोगों के लिए मिसाल से कम नहीं है। इन्हीं स्टार्स में से एक हैं आर माधवन, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं माधवन रियल लाइफ में भी टीचर रह चुके हैं और उन्होंने अपनी ही स्टूडेंट से शादी की है। चलिए आपको उनकी लव स्टोरी की बारे में बताते हैं।
1/7 Image Source : Instagram

आर माधवन लाखों दिलों की धड़कन बनने से पहले, एक पर्सनैलिटी डेवेलपमेंट टीचर थे जो छात्रों अपने छात्रों को आत्मविश्वासी बनाने में उनकी मदद करते थे। उन्हीं में से एक छात्रा ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। 1991 में, कोल्हापुर में सरिता बिरजे नाम की एक लड़की ने माधवन की पर्सनैलिटी डेवेलपमेंट क्लास में दाखिला लिया। जो एविएशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी।
2/7 Image Source : Instagram

पहली नौकरी मिलने के बाद सरिता ने अपने टीचर यानी आर माधवन को थैंक यू डिनर पर इन्वाइट किया और इसी शाम से दोनों के बीच एक नई शुरुआत हुई। करीब 8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1999 में ट्रेडिशनल तमिल रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए।
3/7 Image Source : Instagram
पहली नौकरी मिलने के बाद सरिता ने अपने टीचर यानी आर माधवन को थैंक यू डिनर पर इन्वाइट किया और इसी शाम से दोनों के बीच एक नई शुरुआत हुई। करीब 8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1999 में ट्रेडिशनल तमिल रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए।
सरिता न तो माधवन की को-स्टार थीं और न ही इंडस्ट्री की कोई इनसाइडर। जी हां, सरिता उन लोगों में से हैं जो माधवन को फेम मिलने के पहले के दिनों से जानती हैं, जो अब साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर राज कर रहे हैं और दोनों ही इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
4/7 Image Source : Instagram
सरिता न तो माधवन की को-स्टार थीं और न ही इंडस्ट्री की कोई इनसाइडर। जी हां, सरिता उन लोगों में से हैं जो माधवन को फेम मिलने के पहले के दिनों से जानती हैं, जो अब साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर राज कर रहे हैं और दोनों ही इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
आर माधवन ने 1997 में अपने करियर की शुरुआत की और सबसे पहले इंग्लिश फिल्म 'इन्फर्नो' (1997) में नजर आए। उनकी पहली भारतीय फिल्म कन्नड़ भाषा में थी और इसका नाम 'शांति शांति शांति' था। वहीं उनके लिए सबसे बड़ी ब्रेकथ्रू साबित हुई मणि रत्नम की 'अलाई पयुथे', इस तमिल फिल्म में उन्होंने कार्तिक वरदराजन का किरदार निभाया और इसी ने उन्हें स्टारडम की ओर आगे बढ़ाया।
5/7 Image Source : Instagram

इस फिल्म के बाद आर माधवन की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही थी, लेकिन इसका सरिता के साथ उनके रिलेशनशिप पर कोई असर नहीं हुआ। वह अक्सर सरिता को अपनी फिल्मों के सेट पर भी लेकर आते और फिर 1999 में दोनों ने शादी कर ली। 26 सालों से माधवन और सरिता साथ हैं और आज भी इनका रिश्ता बेहद स्ट्रॉन्ग है।
6/7 Image Source : Instagram/@msaru15
इस फिल्म के बाद आर माधवन की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही थी, लेकिन इसका सरिता के साथ उनके रिलेशनशिप पर कोई असर नहीं हुआ। वह अक्सर सरिता को अपनी फिल्मों के सेट पर भी लेकर आते और फिर 1999 में दोनों ने शादी कर ली। 26 सालों से माधवन और सरिता साथ हैं और आज भी इनका रिश्ता बेहद स्ट्रॉन्ग है।
माधवन अपने रिश्ते की लंबी उम्र का श्रेय विश्वास, पर्सनल स्पेस और ह्यूमर को देते हैं। यही नहीं, माधवन का मानना है कि "कोई भी पुरुष अपनी पत्नी से बहस नहीं जीत सकता"। माधवन के अनुसार, उनकी पत्नी ही सारे फाइनेंसेस को मैनेज करती हैं और वह उनके फोन का पासवर्ड भी जानती हैं। माधवन और सरिता का एक बेटा भी है, जिनका नाम वेदांत है और वह नेशनल लेवल एथलीट हैं।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement