Published : Jan 31, 2025 12:19 pm IST, Updated : Jan 31, 2025 12:19 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड सिंगर और रैपर रफ्तार बीते रोज शादी के बंधन में बंध गए हैं। रफ्तार ने अपनी गर्लफ्रेंड मनराज जवंदा के साथ शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है। रफ्तार की मनराज जवंदा के साथ ये दूसरी शादी है। इससे पहले रफ्तार ने कोमल डी बोहरा से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था। अब रफ्तार ने दूसरी शादी रचा ली है। एक प्राइवेट सेरेमनी में गुरुवार को रफ्तार ने नई जिंदगी की शुरुआत की है।
2/6Image Source : Instagram
रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। रफ्तार की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटो और वीडियो में रफ्तार अपनी पत्नी मनराज पर ढेर सारा प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। मनराज एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हैं। रफ्तार और मनराज काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन से जोड़ दिया है।
3/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड के स्टार रैपर रफ्तार को जिंदगी की इस नई शुरुआत पर फैन्स ने बधाई दी है। रफ्तार ने बीते रोज गुरुवार को 30 जनवरी के दिन प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई है। रफ्तार की शादी के मौके पर उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। रफ्तार की शादी के रस्मों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रफ्तार की पत्नी बन चुकी मनराज कोलकाता में जन्मी और यहीं बड़ी हुई हैं।
4/6Image Source : Instagram
मनराज ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाया और मुंबई आ गईं। यहां मनराज ने एक फैशन स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मनराज एक फैशन एंथुजियास्ट भी हैं। मनराज ने कोलकाता से ही ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद मुंबई में एफएडी इंटरनेशनल से फैशन का कोर्स किया है। मनराज शादी के जोड़े में भी बेहद खूबसूरत नजर आईं हैं।
5/6Image Source : Instagram
मनराज ने नेटफ्लिक्स की एक सीरीज प्रिटी लिटिल लायर में भी काम किया है। रफ्तार की मनराज के साथ ये दूसरी शादी है। इससे पहले 2016 में रफ्तार ने कोमल डी बोहरा से शादी रचाई थी। 20 नवंबर 2016 को रफ्तार ने कोमल के साथ शादी की थी। इससे पहले दोनों कुछ समय तक डेट करते रहे। हालांकि रफ्तार की ये पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और कुछ ही साल में रिश्ते में खटास आ गई।
6/6Image Source : Instagram
दोनों ने शादी के 4 साल बाद 2020 में तलाक की अर्जी लगाई थी। इसके बाद तलाक का केस करीब 2 साल तक चलता रहा। इसके बाद 2022 में रफ्तार और कोमल का तलाक हो गया। अब तलाक के 3 साल बाद रफ्तार ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के इस मौके पर रफ्तार के फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।