राजकुमार राव के डुपलेक्स फ्लैट की वाइब है क्लासी, रंग-बिरंगी दीवारों के साथ खिला खिला लगता है घर
राजकुमार राव के डुपलेक्स फ्लैट की वाइब है क्लासी, रंग-बिरंगी दीवारों के साथ खिला खिला लगता है घर
'स्त्री' एक्टर राज कुमार राव का ये साल काफी शानदार रहा है। इस साल एक्टर की कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 'स्त्री' सबसे सफल रही। इन्हीं चर्चाओं के बीच आपको एक्टर के घर की झलक दिखाते हैं, जिसमें हर कोना खिलाखिला दिख रहा है।
Published : Nov 15, 2024 12:47 pm IST, Updated : Nov 15, 2024 12:48 pm IST
1/7Image Source : Instagram
राज कुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। राज कुमार राव की फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक्टर के घर की झलक दिखाएंगे। एक्टर के घर का हर कोना खूबसूरत है। क्लासी और एस्थेटिक वाइब वाले उनके घर में कमाल के आर्ट पीस देखने को मिल जाएंगे, जो इस घर की शोभा को चार गुना बढ़ा रहे हैं।
2/7Image Source : Instagram
राजकुमार राव पहले एक छोटे घर में रहते थे, लेकिन पत्रलेखा से शादी से पहले उन्होंने एक बड़ा और आलीशान डुपलेक्स फ्लैट लिया। इस फ्लैट को उन्होंने खूबसूरत इंटीरियर्स के साथ डिजाइन किया और अब वो इस घर में अपनी वाइफ पत्रलेखा के साथ रहते हैं। उनका ये घर मुंबई में है और इसकी बालकनी से समुंद्र का नजारा भी दिखता है। कपल के इस घर के हर कोने से उनकी वाइब का आपको पता चल जाएगा।
3/7Image Source : Instagram
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इस घर के इंटीरियर्स को क्लासिक के साथ कलरफुल भी रखा है। कुछ एरिया काफी न्यूट्रल कलर के हैं, वहीं घर के कुछ कोने काफी ब्राइट और कलरफुल हैं। उनके घर में सुकून भी है और पार्टी करने के लिए लो लाइटिंग और ब्राइट कलर एलिमेंट्स भी। एक्टर ने अपने घर की फर्श से लेकर फर्नीचर, सीलिंग, झूमर, शो पीस और स्पेशल एलिमेंट्स का भी ध्यान रखा है।
4/7Image Source : Instagram
लिविंग एरिया काफी ब्राइट है, जहां शेल्फ पर किताबें रखी भी दिख जाएंगी। घर में काफी वुडन वर्क है। वुडन शो पीस के साथ बड़े झूमर कई हिस्सों में लगे नजर आ रहे हैं। नीले, हरे, ग्रे, व्हाइट, रेड और ब्लैक कलर से दीवारें सजी हैं। इन डार्क कलर को बैलेंस करने के लिए न्यूट्रल शेड्स का भी पूरा इस्तेमाल किया गया है। दीवारों के डार्क पैलेट के साथ घर में रखे काउच व्हाइट हैं। वहीं व्हाइट दीवार के साथ ब्लैक लेदराइट सोफे लगे हुए हैं।
5/7Image Source : Instagram
राजकुमार राव के घर के अंदर घुमावदार सीढ़ियां भी हैं। इनके सामने अक्सर एक्टर और उनकी वाइफ फोटोशूट भी कराते हैं। इसके अलावा घर में एक वैनिटी स्पेस भी, जहां राजकुमार और पत्रलेखा दोनों के तैयार होने के लिए डेडिकेटेड कुर्सियां रखीं हैं। इस कमर को रेड और ब्लैक टोन में येलो लाइटिंग के साथ तैयार किया गया है। इसी से लगा एक ऐसा स्पेस भी है, जहां एक्टर्स के अवॉर्ड रखे हुए हैं।
6/7Image Source : Instagram
वैसे राजकुमार राव के घर में काफी अलग और यूनिक वॉलपेपर्स का यूज किया गया है, जो हर दीवार को निखार रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के इस घर को शूट फ्रेंडली तरीके से बनाया गया है। ये दोनों के लिए अच्छा भी है, क्योंकि आए दिन इन्हें फोटोशूट्स के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। ज्यादातर फोटोशूट दोनों ने अपने घर के अलग-अलग कोने में ही किए हुए हैं।
7/7Image Source : Instagram
बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साथ में 'सिटीलाइट' में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों प्यार में पड़ गए और फिर कई सालों तक रिलेशनशिप और लिवइन में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी करने से पहले ही दोनों ने इस घर को निखारना शुरू कर दिया था। इसके लिए दोनों ने इंटीरियर डेकोरेटर शभनम गुप्ता की मदद ली। ये तस्वीरें भी शभनम के इंस्टाग्राम पेज से ली गई हैं।