1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. राम कपूर ने कही ऐसी बात कि उखड़ गईं एकता कपूर, इंस्टाग्राम पोस्ट में लगा दी फटकार, बोलीं- 'शटअप'

राम कपूर ने कही ऐसी बात कि उखड़ गईं एकता कपूर, इंस्टाग्राम पोस्ट में लगा दी फटकार, बोलीं- 'शटअप'

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Jan 08, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 12:02 pm IST
एकता कपूर ने हाल ही में अपने शो के बारे में गलत सूचना फैलाने वालों को फटकार लगाई है। एकता ने इसके लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। जिसमें किसी का नाम लिए बिना कहा, 'मेरे शो के बारे में साक्षात्कार देने वाले गैर-पेशेवर अभिनेताओं को चुप हो जाना चाहिए। गलत जानकारी और टेढ़ी-मेढ़ी कहानियां तब तक ही चल सकती हैं जब तक मैं इस बारे में बात न करूं। लेकिन मौन में गरिमा होती है।'
1/6 Image Source : Instagram

दिलचस्प बात यह है कि एकता का ये पोस्ट राम कपूर के इंटरव्यू के 1 दिन बाद आया है। हाल ही में राम कपूर ने अपने शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के बारे में खुलकर बात की थी। इस शो को एकता ने प्रोड्यूस किया था। राम ने शो के दौरान साक्षी तंवर के साथ अपने ऑन-स्क्रीन किस के बारे में खुलकर बात की और याद किया कि कैसे इसे दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिली थी।
2/6 Image Source : Instagram

राम कपूर ने बताया कि एकता ने बोल्ड सीन के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया, भले ही उन्होंने इसके बारे में अपनी आपत्तियां व्यक्त की थीं। राम कपूर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'एक अभिनेता के रूप में मेरा काम अपना काम करना है। मुझे किसी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। मेरा काम है स्क्रिप्ट को फॉलो करो। मैं कैसे बोल सकता हूं कि ये मैं नहीं कर सकता, तब मुख्य अभिनेता नहीं हूं। इसलिए मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।
3/6 Image Source : Instagram

एकता ने ही यह सीन लिखा था, वह चाहती थी कि हम यह सीन करें। मैंने एकता से कहा, ‘क्या आप इसको लेकर पूरी तरह आस्वस्त हैं? ये टेलीविजन में पहले कभी हुआ नहीं है, ये टेलीविजन का पहला किस था, जो बहुत बड़ी बात है। इस शो को तीन पीढ़ियां एक साथ (शो) देखती हैं।
4/6 Image Source : Instagram
एकता ने ही यह सीन लिखा था, वह चाहती थी कि हम यह सीन करें। मैंने एकता से कहा, ‘क्या आप इसको लेकर पूरी तरह आस्वस्त हैं? ये टेलीविजन में पहले कभी हुआ नहीं है, ये टेलीविजन का पहला किस था, जो बहुत बड़ी बात है। इस शो को तीन पीढ़ियां एक साथ (शो) देखती हैं।
लेकिन एकता को पूरा भरोसा था कि वो करना है। मैंने कहा, ठीक है, मैं पहले अपनी पत्नी से हरी झंडी लूंगा। फिर मैंने साक्षी को बोला, मैं एकता को संभाल लूंगा, अगर तुम्हें कोई समस्या हो तो मुझे बताओ।' बता दें कि राम कपूर और साक्षी तंवर का शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' का प्रीमियर 2011 में हुआ था।
5/6 Image Source : Instagram

इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम और प्रिया की भूमिका निभाई थी। उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और शो हिट हो गया। शो के दूसरे सीज़न में राम और साक्षी की जगह नकुल मेहता और दिशा परमार ने ले ली थी। लेकिन आज भी राम कपूर को इस किरदार से जाना जाता है। टीवी की दुनिया का ये सबसे सुपरहिट शोज में से एक रहा है।
6/6 Image Source : Instagram

Advertisement