'शाक्तिमान' या 'महाभारत' नहीं, ये धारावाहिक बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक शो
'शाक्तिमान' या 'महाभारत' नहीं, ये धारावाहिक बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक शो
वर्ष 1987 में यह सीरियल सीरियल हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी देखते थे। रामानंद सागर के रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 77 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम भी बन गया है। यह भारतीय टेलीविजन पर राज कर चुका।
Published : May 04, 2025 01:06 pm IST, Updated : May 04, 2025 01:06 pm IST
1/7Image Source : Instagram
साल 1987 में यह सीरियल हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी देखते थे। रामानंद सागर के रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 77 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक धारावाहिक भी बन गया है। यह भारतीय टेलीविजन पर राज कर चुका है।
2/7Image Source : X
भारत में टेलीविजन धारावाहिक देखने का क्रेज लोगों में इतना ज्यादा था कि वह दूसरों के घर जाकर देखा करते थे। अमेरिका और ब्रिटेन में 1950 के दशक में ही शो प्रसारित होने लगे थे, वहीं भारत में टीवी शो 1970 और 1980 के दशक में चर्चा में आए। लेकिन, 80 के दशक से 2000 के दशक के बीच के उस दौर को अक्सर भारतीय टेलीविजन का स्वर्णिम काल कहा जाता है क्योंकि यही वह समय था जब अधिकांश शो ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। उनमें से एक इतना लोकप्रिय था कि जब यह प्रसारित होता था तो सड़कें खाली हो जाती थीं।
3/7Image Source : X
भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर की 'रामायण' है। यह प्रसारण खत्म होने के तीन दशक बाद भी सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय टेलीविजन शो बना हुआ है। महाकाव्य रामायण का रूपांतरण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
4/7Image Source : X
बीबीसी के अनुसार, इस शो को इसके शुरुआती दौर और दोबारा प्रसारण के दौरान 650 मिलियन (65 करोड़) लोगों ने देखा, जिससे यह दुनिया में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया। टीवी टीआरपी के मामले में भी 'रामायण' सबसे आगे है। मेघनाद और लक्ष्मण की लड़ाई वाले एपिसोड ने 77 मिलियन इंप्रेशन मिले थे जो भारतीय टेलीविजन किसी भी धारावाहिक के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसकी तुलना में, 'महाभारत' की पीक टीआरपी 22.9 थी।
5/7Image Source : X
'रामायण' के अलावा दो अन्य सबसे देखे जाने वाले शो 'रामायण' के स्पिनऑफ 'लव कुश' हैं। 89 में प्रसारित शो का समापन 67.1 की टीआरपी पर पहुंच गया। तमिल सोप 'ओपेरा मेट्टी ओली' ने भी 48.3 की टीआरपी दर्ज की थी।
6/7Image Source : X
'रामायण' में अरुण गोविल राम के रूप में, दीपिका चिखलिया सीता के रूप में और सुनील लहरी लक्ष्मण के रूप में थे। अरविंद त्रिवेदी एक जाना-माना नाम है, जिन्हें रावण के रूप में लिया गया था, जबकि बॉलीवुड स्टार दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। शो की लोकप्रियता ने मुख्य अभिनेताओं को घर-घर में मसहूर कर दिया।
7/7Image Source : X
इसके अलावा और कई लोकप्रिय सीरियल जैसे शक्तिमान, सर्कस, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती और ब्योमकेश बक्शी, फौजी का भी फिर से प्रसारण हुआ था। कोरोनावायरस के चलते टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी थी। ऐसे में अपनी टीआरपी को बरकरार रखने के लिए दूरदर्शन ने रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण किया था। लॉकडाउन में यह 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम भी बन गया।