रणबीर कपूर बने 'राम' तो यश 'रावण', यहां जाने नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन क्या बना!
रणबीर कपूर बने 'राम' तो यश 'रावण', यहां जाने नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन क्या बना!
नितेश तिवारी के ग्रैंड प्रोजेक्ट 'रामायण' की कास्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया गया है। जी हां, 3 जून को मेकर्स ने 'रामायण: पार्ट 1' की पहली झलक शेयर की थी जो चर्चा में बनी है। इसी के साथ कास्ट के किरदार को लेकर भी खुलासा हो चुका है।
Published : Jul 05, 2025 02:06 pm IST, Updated : Jul 05, 2025 02:06 pm IST
1/9Image Source : Instagram
नितेश तिवारी के ग्रैंड प्रोजेक्ट 'रामायण' की कास्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया गया है। जी हां, 3 जून को मेकर्स ने 'रामायण: पार्ट 1' की पहली झलक शेयर की थी जो चर्चा में बनी है। इसी के साथ कास्ट के किरदार को लेकर भी खुलासा हो चुका है। इसमें अभी तक जितने भी स्टार्स को कास्ट किया गया है। उनकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं।
2/9Image Source : Instagram
नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे। 3 मिनट 4 सेकंड के इस क्लिप में राम के रूप में रणबीर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इसमें वे धनुष-बाण चलाते नजर आ रहे हैं।
3/9Image Source : Instagram
वीडियो में राम के साथ-साथ रावण की पहली झलक भी दिखाई गई है, जिसे साउथ के सुपरस्टार यश ने निभाया है। दोनों इसमें एक सीन है जहां रणबीर और यश आमने-सामने दिखाई देते हैं।
4/9Image Source : Instagram
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाली हैं। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर हर किरदार को पसंद किया जा रहा है।
5/9Image Source : Instagram
'रामायण' में रवि दुबे 'लक्ष्मण' की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की पहली झलक में उनका लुक देखने को नहीं मिला है। लेकिन, उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर इस बात को कंफर्म कर दिया है।
6/9Image Source : Instagram
शोभना ने नितेश तिवारी की रामायण का टीज़र फिर से शेयर किया और इस बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपनी उत्सुकता जताई। वह फिल्म में रावण की मां कैकसी की भूमिका निभा रही हैं।
7/9Image Source : Instagram
वहीं दूसरी ओर सनी देओल 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार निभाने को तैयार है। इसके पहले उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह बजरंज बली का किरदार निभाने को लेकर नर्वस हैं। लेकिन, उम्मीद करते हैं कि लोग मुझे इस किरदार में भी पसंद करेंगे।
8/9Image Source : Instagram
एक्टर कुणाल कपूर, नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान इंद्र की भूमिका निभा रहे हैं। यही किरदार रामानंद सागर की 'रामायण' में एक्टर सुनील वर्मा ने निभाया था। उन्होंने जटायु और गरुड़ समेत कई और किरदार निभाए थे।
9/9Image Source : Instagram
फिल्म में विवेक ओबेरॉय एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाने वाले हैं. उन्हें नितेश तिवारी के इस ग्रैंड प्रोजेक्ट में विद्युज्जिह्व का किरदार मिला है। रावण की बहन शूर्पणखा का विवाह कालकेय वंश के दैत्य विद्युज्जिह्व से हुआ था।