Published : Mar 18, 2026 12:25 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 12:25 pm IST
1/6Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना बीते दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती रहीं। साउथ के ही हीरो विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना ने बीते दिनों धूमधाम से शादी की है। शादी के बाद हैदराबाद में जोरदार रिसेप्शन आयोजित किया गया था जिसमें फिल्मों से लेकर सियासी दुनिया के दिग्गजों ने शिरकत की थी। शादी में खूब धूम देखने को मिली थी। अब शादी के बाद रश्मिका एक बार फिर से काम पर लौट आई हैं। रश्मिका ने अपनी अपकिंग फिल्म मीसा के सेट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें दिख रहा है कि रश्मिका ने एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी है। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बीते 26 फरवरी को राजस्थान के शहर उदयपुर में शादी रचाई थी। उदयपुर के आईटीसी होटल में ये शादी का फंक्शन आयोजित किया गया था जिसमें परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यहां मीडिया और किसी दूसरे तरह का सर्वेलेंस पूरी तरह से रोक दिया गया था। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
3/6Image Source : Instagram@rashmika_mandanna
26 फरवरी को शादी करने के बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी खूब प्यार लुटाया था और इस नए नवेले जोड़े को नई जिंदगी की शुभकामनाएं मिली थीं। उदयपुर में हुई शादी के बाद रश्मिका और विजय हैदराबाद पहुंचे थे और यहां जोरदार रिसेप्शन दिया था। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
इस रिसेप्शन साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार्स पहुंचे थे। यहां जोरदार कार्यक्रम हुआ था जिसमें रश्मिका और विजय ने भी कपल डांस दिखाकर लोगों का दिल जीता था। साथ इस रिसेप्शन सियासी दिग्गजों ने भी शिरकत की थी और रश्मिका को आशीर्वाद दिया था। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका और विजय बीते कुछ साल से रिलेशनशिप में थे और दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों सुपरहिट फिल्म भी साथ दे चुके हैं और गीता गोविंदम के सेट पर ही दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों की यहां दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)
बता दें कि अपने रिलेशनशिप को लंबे समय तक विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने छुपाकर रखा था। हालांकि दोनों शादी से पहले विदेश में छुट्टियां मनाने जाते थे तभी लोगों को उनकी तस्वीरों से अंदाजा हो जाता था। लेकिन उस समय दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। अब दोनों ने शादी का जश्न मना लिया है और रश्मिका एक बार फिर से काम पर लौट आई हैं। (Image Source-Instagram@rashmika_mandanna)