Published : May 31, 2026 09:50 pm IST, Updated : May 31, 2026 09:50 pm IST
1/6Image Source : Image Source-jioHotstar
आज रविवार की शाम आईपीएल के फाइनल मुकाबले के नाम है और अहमदाबाद में खिताब के लिए मुकाबला चल रहा है। गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाड़ी ताल ठोक रहे हैं। एक पारी हो चुकी है और गुजरात ने 155 रन बनाकर जीत के लिए बैंगलुरु को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। अब बैंगलुरु टीम की बैटिंग से पहले ही कैलाश खेर ने यहां अपने सुरों से स्टेडियम को भर दिया है। उन्होंने भगवान शंकर के भजन लोगों को सुनाए और स्टेडियम में मौजूद फैन्स भी अपने को गाने से नहीं रोक पाए। कैलाश खेर की आवाज को सुनकर फैन्स उत्साहित हो गए और पूरा स्टेडियम एनर्जी से भर गया। (Image Source-jioHotstar)
2/6Image Source : Image Source-jioHotstar
कैलाश खेर ने यहां आते ही पहला गाना भगवान शिव का भजन गाया। इस गाने के बोल स्टेडियम में जैसे ही पहुंचे तो दर्शक झूमने लगे। यहां शानदार परफॉर्मेंस भी दिखाया गया और डांसर्स ने कमाल के डांस का प्रदर्शन किया। हॉटस्टार पर भी इस शानदार शो को प्रीमियर किया गया। हालांकि 2 ही गानों के बाद कैलाश को अपना शो समाप्त करना पड़ा। (Image Source-jioHotstar)
3/6Image Source : Image Source-jioHotstar
अब दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है और बैंगलुरु की तरफ से ओपनिंग जोड़ी मैदान में होगी। इससे पहले गुजरात टाइटन्स की टीम के लिए शुरुआत काफी खराब रही थी। लगातार 2 विकेट गिरने के बाद स्कोर लड़खड़ाने लगा। हालांकि किसी तरह टीम ने अपना कुल स्कोर 155 पहुंचा दिया। (Image Source-jioHotstar)
4/6Image Source : Image Source-jioHotstar
गुजरात की टीम के लिए सबसे शानदार पारी वॉशिंगटन सुंदर ने खेली और नाबाद 50 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाया। अब जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरने वाली है। (Image Source-jioHotstar)
5/6Image Source : Image Source-jioHotstar
हालांकि बैंगलुरु की टीम काफी तगड़ी है औ उन्होंने कम स्कोर पर ही अपनी प्रतिद्विंदी टीम को रोक दिया है। विराट कोहली के फैन्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं और अब देखना होगा कि क्या इस बार भी ट्रॉफी बैंगलुरु के नाम ही सजती है या नहीं। (Image Source-jioHotstar)
6/6Image Source : Image Source-jioHotstar
आज फाइनल के मौके पर स्टेडियम में धूम मची है और यहां देर रात तक सेलिब्रेशन देखने को मिलने वाला है। इस मैच के बाद जो भी टीम विजेता बनेगी वो यहां जश्न मनाएगी। साथ ही यहां खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। (Image Source-jioHotstar)