Published : Nov 07, 2024 11:10 pm IST, Updated : Nov 07, 2024 11:10 pm IST
1/7Image Source : Instagram
रिद्धि डोगरा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं और अब फिल्मी दुनिया में नाम कमा रही हैं। रिद्धि उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से हैं, जो टीवी से फिल्मी दुनिया में अपने पैर जमा रही हैं। अभिनेत्री अब विक्रांत मैसी स्टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगी।
2/7Image Source : Instagram
हाल ही में 'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रिद्धि से टीवी एक्टर और फिल्म एक्टर के टैग को लेकर सवाल किया गया, जिस पर अभिनेत्री ने खुलकर बात की।
3/7Image Source : Instagram
रिद्धि डोगरा ने 'टीवी एक्टर' और 'फिल्म एक्टर' के टैग को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स अक्सर हम टीवी एक्टर्स को कॉम्प्लीमेंट करते हैं, लेकिन जब बात कास्ट करने की आती है तो ये कहकर मना कर देते हैं कि हम टीवी वाले हैं।'
4/7Image Source : Instagram
रिद्धि ने आगे कहा - 'मैंने टीवी से फिल्मों में कदम रखा है। टीवी एक्टर को फिल्मों में भी अपनाया जाए, ये एक बड़ी लड़ाई है। क्योंकि, कोई भी एक टीवी एक्टर को आसानी से नहीं अपनाता है।'
5/7Image Source : Instagram
'कोई भी आपके चेहरे पर ये बात नहीं कहेगा, क्योंकि वो अपने आपको आपके सामने कूल दिखाना चाहते हैं। आजकल एक चीज बोलने के लिए बहुत अच्छी है कि हम इन्क्लूसिव हैं। वो कहते हैं कि हम टीवी एक्टर्स गजब के हैं, लेकिन जब वह आप रूम से बाहर आते हैं तो अगले दिन पता चलताहै कि आपको नहीं लिया गया।'
6/7Image Source : Instagram
'हमें ना लेने की वजह है कि हमने टीवी में काम किया है। ये सुनकर बहुत गुस्सा आता है। हेल्पलेस महसूस होता है, लेकिन मैंने एकता कपूर और एटली कुमार जैसे लोगों के साथ भी काम किया है।'
7/7Image Source : Instagram
'ये वो लोग हैं, जो किसी चीज की परवाह नहीं करते। ये वो मीडियॉकर लोग नहीं हैं जो इन सब चीजों की परवाह करते हों। ये लोग खुद को कूल दिखाने की कोशिश नहीं करते और ना ही वो लोग हैं जो चेहरे पर कुछ और और पीठ पीछे कुछ और हों। ये जो हैं, मुंह पर हैं।'