कौन हैं रोनित रॉय की पहली पत्नी? तलाक के बाद अब कैसे बिता रही जिंदगी, दिलीप कुमार से है खास कनेक्शन
कौन हैं रोनित रॉय की पहली पत्नी? तलाक के बाद अब कैसे बिता रही जिंदगी, दिलीप कुमार से है खास कनेक्शन
आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि रोनित रॉय ने दिलीप कुमार की भतीजी से शादी की थी। हालांकि, 28 साल पहले जब उनकी बेटी सिर्फ छह महीने की थी, तब इस जोड़े ने तलाक के लिए अर्जी दी थी।
Published : Jul 18, 2025 01:00 pm IST, Updated : Jul 18, 2025 03:00 pm IST
1/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
44 साल की श्वेता तिवारी को जिस शो ने पहचान दिलाई। वो 'कसौटी जिंदगी की' है। एक जमाने में ये स्टार प्लस का टॉप शो हुआ करता था। प्रेरणा और अनुराग बसु की प्रेम कहानी ने उस वक्त सभी का दिल जीत लिया था। मिस्टर बजाज की पत्नी बनने के बाद प्रेरणा की जिंदगी में आए काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले जो आज तक दर्शकों के दिलों-दिमाग में जगह बनाए हुए हैं। लेकिन, आज भी मिस्टर बजाज और प्रेरणा चर्चा में हैं। श्वेता तिवारी के बाद अब रोनित रॉय लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
2/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
59 साल के मिस्टर बजाज यानी रोनित रॉय की पहली शादी साल 1990 में हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम जोहैना मुमताज खान है। उनकी पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम ओना है। वह अपनी मां के साथ अमेरिका में रहती है। इतना ही नहीं, वह बेहद ग्लैमरस भी दिखती हैं। हाल ही में एक्टर ने खुद बताया था है कि वह अपने पहले बच्चे के लिए एक अच्छे पिता नहीं बन पाए।
3/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
जब रोनित रॉय अपनी पहली पत्नी जोहैना मुमताज खान से अलग हुए, उस समय उनकी बेटी सिर्फ 6 महीने की थी। हालांकि, बढ़ती दूरियों और निजी जिंदगी में परेशानियों के चलते 1997 में उनका तलाक हो गया। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोनित रॉय की पहली पत्नी जोहैना मुमताज खान कोई और नहीं बल्कि दिलीप कुमार की भतीजी हैं।
4/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
हालांकि, अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2003 में दूसरी शादी कर ली। वह अभिनेत्री और मॉडल नीलम सिंह से शादी की, जिनके साथ अब वह खुशहाल गृहस्थ जीवन जी रहे हैं।
5/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
रोनित रॉय के तीन बच्चे हैं। पहली शादी से एक बेटी ओना रॉय और दूसरी शादी से बेटियां अडोर और बेटा अगस्त्य। हालांकि, जोहैना मुमताज खान से अलग होने के बाद भी वह अपनी पहली बेटी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। रोनित रॉय की असल जिंदगी काफी चर्चा में रहती है।
6/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
रोनित रॉय की दूसरी पत्नी नीलम भी उनकी तरह ही चर्चा में रहती हैं, जिसकी वजह है उनकी खूबसूरती। वह बेहद ग्लैमरस और फिट हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना श्वेता तिवारी से करते हैं। नीलम रॉय का स्टाइलिंग सेंस भी बेहद कमाल का है। कुछ समय पहले ही रोनित और नीलम ने अपनी सालगिरह पर फिर से सात फेरे लिए थे, जिस कारण दोनों खूब चर्चा में रहे हैं।
7/7Image Source : Instagram/Ronit Roy
रोनित रॉय टेलीविजन और फिल्मों दोनों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह एक सिक्योरिटी एजेंसी, ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन भी चलाते हैं जो बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस और अभिनेताओं को सुरक्षा देती है। उन्होंने शुरुआत में आर्थिक तंगी और एक फिल्म की असफलता के बाद बेरोजगारी के दौर यह एजेंसी मजबूरी में शुरू की थी।