1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'सैयारा' की व्लॉगर की अदाओं पर 100 टका हो जाएंगे फिदा, खूबसूरती में अनीत भी फेल, इसी ने कराया वाणी-कृष का मिलन

'सैयारा' की व्लॉगर की अदाओं पर 100 टका हो जाएंगे फिदा, खूबसूरती में अनीत भी फेल, इसी ने कराया वाणी-कृष का मिलन

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jul 30, 2025 11:14 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 11:14 am IST
'सैयारा' सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म की कमाई तेजी से हो रही है और अब फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीत रही है और इसी के चलते ही अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए हैं। मोहित सुरी के निर्देशन की भी काफी चर्चा है। बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म से एक और किरदार की काफी चर्चा हो रही है, जिसके चलते वाणी और कृष का मिलन हो सका है। अगर आप अहान के दोस्त या किसी और को समझ रहे तो आप गलत हैं।
1/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram
'सैयारा' सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म की कमाई तेजी से हो रही है और अब फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीत रही है और इसी के चलते ही अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए हैं। मोहित सुरी के निर्देशन की भी काफी चर्चा है। बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म से एक और किरदार की काफी चर्चा हो रही है, जिसके चलते वाणी और कृष का मिलन हो सका है। अगर आप अहान के दोस्त या किसी और को समझ रहे तो आप गलत हैं।
कहानी में दिखाया गया था कि लंदन कॉन्सर्ट से पहले टेस्टिंग के दौरान कृष का दोस्त कई रील चलाता है। गाने की सफलता की चर्चा के बीच एक रील में एक छिपी हुई लड़की नजर आती है। इस लड़की का पूरा चेहरा छिपा हुआ होता है और सिर्फ आंखें दिख रही होती हैं, तब भी कृष और दोस्त उस लड़की को पहचान लेते हैं। वो लड़की कोई और नहीं वाणी होती है। रील में आगे एक और लड़की गाना गा रही होती है, जो एक इंफ्लूएंसर व्लॉगर होती है। अब इसी लड़की की चर्चा हो रही है।
2/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram
कहानी में दिखाया गया था कि लंदन कॉन्सर्ट से पहले टेस्टिंग के दौरान कृष का दोस्त कई रील चलाता है। गाने की सफलता की चर्चा के बीच एक रील में एक छिपी हुई लड़की नजर आती है। इस लड़की का पूरा चेहरा छिपा हुआ होता है और सिर्फ आंखें दिख रही होती हैं, तब भी कृष और दोस्त उस लड़की को पहचान लेते हैं। वो लड़की कोई और नहीं वाणी होती है। रील में आगे एक और लड़की गाना गा रही होती है, जो एक इंफ्लूएंसर व्लॉगर होती है। अब इसी लड़की की चर्चा हो रही है।
इसी फिल्म में नजर आई इस इंफ्लूएंसर व्लॉगर की रील से पता चलता है कि वो हिमाचल प्रदेश के मनाली की है और वहीं वाणी मौजूद है और इसी तरह वाणी और कृष का मिलन होता है। क्यूट सी दिखने वाली इस इंफ्लूएंसर व्लॉगर का रोल भले ही फिल्म में छोटा हो लेकिन कहानी को ये अहम मोड़ देता है। ऐसे में आपको बताते हैं इस व्लॉगर और इंफ्लूएंसर का रोल किसने निभाया और ये रियल लाइफ में कौन है।
3/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram
इसी फिल्म में नजर आई इस इंफ्लूएंसर व्लॉगर की रील से पता चलता है कि वो हिमाचल प्रदेश के मनाली की है और वहीं वाणी मौजूद है और इसी तरह वाणी और कृष का मिलन होता है। क्यूट सी दिखने वाली इस इंफ्लूएंसर व्लॉगर का रोल भले ही फिल्म में छोटा हो लेकिन कहानी को ये अहम मोड़ देता है। ऐसे में आपको बताते हैं इस व्लॉगर और इंफ्लूएंसर का रोल किसने निभाया और ये रियल लाइफ में कौन है।
'सैयारा' की इंफ्लूएंसर व्लॉगर कोई और नहीं बल्कि इशिता ठाकुर हैं। इशिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की रहने वाली हैं। वो रियल लाइफ में भी एक पहाड़ी लड़की हैं। इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहने वाली इशिता के 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 'सैयारा' के बाकी स्टार्स की तरह ही वो भी इस सफलता को एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर फिल्म के बीटीएस शेयर कर रही हैं, जिसमें वो अहाना और अनीत पड्डा के साथ नजर आ रही हैं। उनके ये पोस्ट चर्चा में हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।
4/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram
'सैयारा' की इंफ्लूएंसर व्लॉगर कोई और नहीं बल्कि इशिता ठाकुर हैं। इशिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की रहने वाली हैं। वो रियल लाइफ में भी एक पहाड़ी लड़की हैं। इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहने वाली इशिता के 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 'सैयारा' के बाकी स्टार्स की तरह ही वो भी इस सफलता को एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर फिल्म के बीटीएस शेयर कर रही हैं, जिसमें वो अहाना और अनीत पड्डा के साथ नजर आ रही हैं। उनके ये पोस्ट चर्चा में हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।
'सैयारा' की इंफ्लूएंसर व्लॉगर इशिता ठाकुर रियल लाइफ में काफी खूबसूरत हैं। उनके अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे गौर करने वाली बात ये है कि इशिता ठाकुर इससे पहले भी कई छोटे किरदार फिल्मों में निभा चुकी हैं। ऐसे में 'सैयारा' वाला ये किरदार उनके लिए कोई पहला किरदार नहीं था। इशिता जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' में भी काम करते नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी झलक भी शाझा की है।
5/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram
'सैयारा' की इंफ्लूएंसर व्लॉगर इशिता ठाकुर रियल लाइफ में काफी खूबसूरत हैं। उनके अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे गौर करने वाली बात ये है कि इशिता ठाकुर इससे पहले भी कई छोटे किरदार फिल्मों में निभा चुकी हैं। ऐसे में 'सैयारा' वाला ये किरदार उनके लिए कोई पहला किरदार नहीं था। इशिता जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' में भी काम करते नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी झलक भी शाझा की है।
इसके अलावा इशिता कई वो म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। अभी भी कम ही लोग इशिता को जानते हैं और बॉलीवुड की दुनिया में कदम जमाने के साथ वो धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। 'सैयारा' की रिलीज के बाद से इशिता के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों को उनका कंटेंट काफी पसंद आ रहा है।
6/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram
इसके अलावा इशिता कई वो म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। अभी भी कम ही लोग इशिता को जानते हैं और बॉलीवुड की दुनिया में कदम जमाने के साथ वो धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। 'सैयारा' की रिलीज के बाद से इशिता के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों को उनका कंटेंट काफी पसंद आ रहा है।
इशिता ठाकुर के इंस्टाग्राम से जाहिर हो रहा है कि उन्हें एक्टिंग के अलावा गाना गाने का भी शौक है। इसकी झलकियां भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वो अनीत पड्डा के साथ फिल्म का एक प्यारा गाने गाते नजर आ रही हैं। अनीत पड्डा इस दौरान इशिता का पूरा साथ देती दिख रही हैं।
7/7 Image Source : @ishitaa.thakur055/Instagram

Advertisement