1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 1995 की ब्लॉकबस्टर फिर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़, छा गई थी 2 सुपरस्टार की जोड़ी

1995 की ब्लॉकबस्टर फिर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़, छा गई थी 2 सुपरस्टार की जोड़ी

Published : Oct 28, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 03:04 pm IST
निर्देशक राकेश रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। 'करण अर्जुन' 29 साल बाद बड़े पर्दे पर 22 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। पुनर्जन्म पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
1/6 Image Source : X

29 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक, बच्चे-बुजुर्ग को याद है। 13 जनवरी 1995 को सिनेमाघरों में आई। इस फिल्म का मशहूर डायलॉग 'मेरे करण अर्जुन आएंगे...' यह आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
2/6 Image Source : X

पुनर्जन्म पर बेस्ड 'करण अर्जुन' की कहानी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। सलमान खान और शाहरुख खान की 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 41.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
3/6 Image Source : X

फिल्म 'करण अर्जुन' से शाहरुख और सलमान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। लोगों को इन दोनों की ब्रो केमिस्ट्री काफी पसंद भी आई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल और सलमान के साथ ममता कुलकर्णी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं, जबकि राखी इस फिल्म में शाहरुख-सलमान की मां की भूमिका निभाती दिखी थीं।
4/6 Image Source : X

यह फिल्म आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। बता दें, यह फिल्म शाहरुख-सलमान की साथ में पहली सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसके सारे गाने भी सुपरहिट हुए थे। यह फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद मेकर्स भी रातोंरात मालामाल हो गए थे। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
5/6 Image Source : Instagram

अब एक बार फिर दर्शकों को ये फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है। राकेश ने लिखा, 'करण अर्जुन आ रहे हैं! 22 नवंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिर से पुनर्जन्म की कहानी देखने को मिलेगा।'
6/6 Image Source : X

Advertisement