महिमा चौधरी से कम हसीन नहीं हैं संजय मिश्रा की दूसरी पत्नी, पहाड़ी ब्यूटी से नहीं हटेगी नजर
महिमा चौधरी से कम हसीन नहीं हैं संजय मिश्रा की दूसरी पत्नी, पहाड़ी ब्यूटी से नहीं हटेगी नजर
संजय मिश्रा इन दिनों चर्चा में हैं। महिमा चौधरी संग उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी किरण मिश्रा सुर्खियों में आ गई हैं। वो महिमा की तरह ही खूबसूरत है। जानें दोनों की लव स्टोरी के बारे में।
अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री महिमा चौधरी हाल ही में तब चर्चा में आ गए जब दोनों शादी के जोड़े में साथ नजर आए। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और कई लोगों को लगा कि 62 वर्षीय संजय मिश्रा ने दोबारा शादी कर ली है। हालांकि, हकीकत कुछ और ही निकली। असल जिंदगी में संजय पहले से ही किरण मिश्रा के पति हैं। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी असली जिंदगी की पत्नी और दोनों की प्रेम कहानी कैसी है।
2/7Image Source : kiran mishra Instagram
संजय मिश्रा का जन्म बिहार में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई और परवरिश वाराणसी में की। उनकी पत्नी किरण मिश्रा उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी इलाके पिथौरागढ़ से ताल्लुक रखती हैं। एक इंटरव्यू में संजय ने बताया कि किरण का गांव भारत-नेपाल सीमा के पास बसा है और वे खुद उस जगह के बारे में तब तक नहीं जानते थे, जब तक उनकी किरण से मुलाकात नहीं हुई।
3/7Image Source : kiran mishra Instagram
संजय मिश्रा और किरण मिश्रा की शादी एक अरेंज्ड मैच थी। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद उनकी मां चाहती थीं कि वह शादी कर लें और परिवार बसाएं। इसी सिलसिले में किरण उनकी जिंदगी में आईं। संजय ने कहा, 'हमारी शादी के बाद ही प्यार शुरू हुआ। यह रिश्ता तयशुदा था, लेकिन धीरे-धीरे हम एक-दूसरे के करीब आए। शायद मेरी किस्मत में था कि मुझे पहाड़ों में किरण मिलें।' बताया जाता है कि दोनों ने साल 2009 में शादी की थी।
4/7Image Source : kiran mishra Instagram
किरण मिश्रा अपने पति की सबसे बड़ी फैन हैं। जब उनसे उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें संजय की सभी फिल्में पसंद हैं, लेकिन 'फंस गए रे ओबामा' उनकी सबसे प्रिय है। संजय मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटियां भी उनके काम को खूब एन्जॉय करती हैं। वे अक्सर उनकी फिल्म 'ऑल द बेस्ट' की मशहूर लाइन 'धोंडू बेटा, बस शांत रहो' दोहराती हैं। संजय और किरण दो बेटियों के माता-पिता हैं और एक स्नेहिल पारिवारिक जीवन जीते हैं।
5/7Image Source : Kiran Mishra Instagram
अभिनेता ने यह भी बताया कि जब वह शूटिंग के दौरान गलती से मुस्कुरा देते हैं तो किरण हमेशा उस छोटे से पल को नोटिस कर लेती हैं। उनका परिवार उन्हें अक्सर कहता है कि वह स्क्रीन पर जैसे लगते हैं, असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं, सादगीभरे, सच्चे और दिल से जुड़े हुए। संजय की इससे पहले 1990 के दशक में रोशनी अचरेजा से शादी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।
6/7Image Source : Kiran Mishra Instagram
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें संजय मिश्रा और महिमा चौधरी दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में नजर आए। वीडियो में पपराजी उन्हें बधाई दे रहे थे, जबकि महिमा मुस्कुराते हुए कह रही थीं, 'आप लोग शादी में नहीं आ पाए, लेकिन आपके लिए मिठाई है।' इस क्लिप के सामने आने के बाद लोगों को लगा कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।
7/7Image Source : Kiran Mishra Instagram
लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह असली शादी नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का प्रमोशनल शूट था। फिल्म में संजय मिश्रा दुर्लभ प्रसाद का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी कहानी उसकी दूसरी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस तरह वायरल वीडियो ने भले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचाई, लेकिन असल जिंदगी में संजय मिश्रा अब भी अपनी पत्नी किरण और बेटियों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं।