Published : Oct 15, 2025 09:48 am IST, Updated : Oct 15, 2025 10:15 am IST
1/6Image Source : sara tendulkar Instagram
भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन ग्लैमर की दुनिया में उनका नाम किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। फैशन से लेकर सोशल मीडिया तक, सारा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका जन्मदिन भी कुछ ऐसे ही अंदाज में सुर्खियों में रहा, लेकिन इस बार वजह सिर्फ सारा नहीं थीं उनके साथ स्पॉट की गईं सानिया चंदोक, जो अब तेंदुलकर परिवार की बहू बनने जा रही हैं।
2/6Image Source : sara tendulkar Instagram
12 अक्टूबर 2025 को सारा तेंदुलकर ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को उन्होंने बेहद निजी लेकिन स्टाइलिश अंदाज में अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। दो दिन बाद, यानी 14 अक्टूबर को, सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से कई तस्वीरों में वे अपनी भावी भाभी सानिया चंडोक के साथ पोज देती नजर आईं।
3/6Image Source : Sara tendulkar instagram
इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सारा और सानिया की ट्विनिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। दोनों ने समन्वित आउटफिट पहनकर पार्टी में चार चांद लगा दिए। जहां सारा हमेशा की तरह एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखीं, वहीं सानिया का आत्मविश्वास और अंदाज भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा।
4/6Image Source : Sara tendulkar instagram
सानिया चंदोक पेशे से एक युवा उद्यमी हैं और लंबे समय से सारा की करीबी दोस्त भी रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त 2025 में सानिया ने सारा के छोटे भाई अर्जुन तेंदुलकर से एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी। अर्जुन कि भारतीय क्रिकेट में अपने कदम जमा रहे हैं और सानिया को कई बार तेंदुलकर परिवार के साथ देखा गया है।
5/6Image Source : Sara tendulkar instagram
सगाई के बाद से ही सानिया का तेंदुलकर परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध और भी स्पष्ट हो गया है। सारा के जन्मदिन की पार्टी में उनकी मौजूदगी और ट्विनिंग लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। वैसे सारा और सानिया पहले से भी करीबी दोस्त हैं और अकसर एक साथ तस्वीरें साझा करती रही हैं।
6/6Image Source : Sara tendulkar instagram
सानिया ने सारा के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और उसके साथ लिखा, 'मेरी पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन पर एक थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा कर उन्हें बधाई दी।