समंदर किनारे रोमांटिक हुए शाहिद कपूर और मीरा, मालदीव वेकेशन की दिखाई झलकियां
समंदर किनारे रोमांटिक हुए शाहिद कपूर और मीरा, मालदीव वेकेशन की दिखाई झलकियां
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत नए साल का जश्न मनाने के लिए मालदीव गए हुए हैं। दोनों ने इस वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिता रहे हैं। यहां देखें झलकियां।
Published : Jan 03, 2025 12:32 pm IST, Updated : Jan 03, 2025 12:32 pm IST
1/6Image Source : Instagram
मीरा कपूर ने गुरुवार शाम को मालदीव में अपने पति शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक वेकेशन की एक झलक शेयर की। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहिद की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें शाहिद को फारी आइलैंड के बीच पर उनका हाथ थामे शर्टलेस पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे साथ चलो।'
2/6Image Source : Instagram
इससे पहले नए साल के मौके पर मीरा ने नए साल का बेसब्री से इंतजार करते हुए 2024 का दिल को छू लेने वाला रिकैप वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उनकी निजी जिंदगी के कई पल और पति-अभिनेता शाहिद, बच्चों और दोस्तों के साथ बनाई गई यादें हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, '2024 नई शुरुआत, परिवार और सपनों का साल है। 2025 में मैं उड़ान भरने के लिए तैयार हूं।'
3/6Image Source : Instagram
मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर पोस्ट डालकर अपने प्रशंसकों को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपनी वेकेशन की अपडेट साझा की हैं। उन्होंने एक तस्वीर में खाने की झलक दिखाई, जिसमें पीजा नजर आ रहा है। इसके अलावा उन्होंने बीच साइड पर पड़ी चप्पलों की भी झलक दिखाई। वहीं एक तस्वीर में वो म्यूजिक बैंड के मजे लेती नजर आ रही हैं।
4/6Image Source : Instagram
इसके अलावा शाहिद कपूर ने भी मालदीव वेकेशन की कई झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। उन्होंने शर्टलेस फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो स्टाइल से पोज देते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वो मीरा का हाथ थामे हैं तो बाकी में वो बीच का नजारा दिखा रहे हैं। शाहिद का ये लुक काफी क्रेजी है। यही वजह है कि उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही हैं।
5/6Image Source : Instagram
मीरा और शाहिद ने 2015 में शादी की और वे एक बेटी मीशा और एक बेटे जैन के माता-पिता हैं, जिनका जन्म 2016 और 2018 में हुआ। अभिनेता अपनी अगली एक्शन फिल्म देवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में देवा से शाहिद का एक कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म मूल रूप से 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 31 जनवरी 2025 है।
6/6Image Source : Instagram
फिल्म में शाहिद एक विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह गहराई से खोज करता है, वह धोखे और विश्वासघात के एक जटिल जाल को उजागर करता है, जो उसे एक खतरनाक यात्रा पर ले जाता है। पूजा हेगड़े एक पत्रकार और फिल्म की मुख्य हीरोइन की भूमिका निभा रही हैं।