1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. रईस खानदान में जन्मी एक्ट्रेस, अभिनय की खातिर छोड़ी बैंक की नौकरी, शाहरुख संग करती डेब्यू, लेकिन...

रईस खानदान में जन्मी एक्ट्रेस, अभिनय की खातिर छोड़ी बैंक की नौकरी, शाहरुख संग करती डेब्यू, लेकिन...

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 17, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 08:43 pm IST
स्टारकिड्स को लेकर कहा जाता है कि इनके लिए फिल्मों में काम मिलना आसान होता है। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के चलते इनकी फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स के साथ जान-पहचान होती है, जिसके चलते इन्हें झट से फिल्में मिल जाती हैं। लेकिन, क्या आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जो रईस और फिल्मी खानदान से होने के बाद भी रानी मुखर्जी के हाथों अपना पहला रोल गंवा बैठी?
1/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi
स्टारकिड्स को लेकर कहा जाता है कि इनके लिए फिल्मों में काम मिलना आसान होता है। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के चलते इनकी फिल्ममेकर्स, डायरेक्टर्स के साथ जान-पहचान होती है, जिसके चलते इन्हें झट से फिल्में मिल जाती हैं। लेकिन, क्या आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जो रईस और फिल्मी खानदान से होने के बाद भी रानी मुखर्जी के हाथों अपना पहला रोल गंवा बैठी?
हम बात कर रहे हैं सोहा अली खान की, जो शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा कभी बैंक में नौकरी करती थीं, लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। हालांकि, तगड़े फिल्मी बैकग्राउंड के चलते भी वह अपना पहला मौका गंवा बैठीं और वो भी रानी मुखर्जी से।
2/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi
हम बात कर रहे हैं सोहा अली खान की, जो शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा कभी बैंक में नौकरी करती थीं, लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। हालांकि, तगड़े फिल्मी बैकग्राउंड के चलते भी वह अपना पहला मौका गंवा बैठीं और वो भी रानी मुखर्जी से।
सोहा अली खान शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। जी हां, सोहा को शाहरुख खान स्टारर 'पहेली' ऑफर हुई थी, जिसे लेकर वह बेहद खुश थीं। उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली थी, लेकिन आखिरी मौके पर उनकी जगह रानी मुखर्जी ने ले ली, जिससे वह काफी निराश हो गई थीं।
3/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi
सोहा अली खान शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। जी हां, सोहा को शाहरुख खान स्टारर 'पहेली' ऑफर हुई थी, जिसे लेकर वह बेहद खुश थीं। उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली थी, लेकिन आखिरी मौके पर उनकी जगह रानी मुखर्जी ने ले ली, जिससे वह काफी निराश हो गई थीं।
मैशाबेल इंडिया से बातचीत में सोहा अली खान ने इस किस्से का खुलासा किया था और बताया था कि उन्हें पहली फिल्म में रानी मुखर्जी ने रिप्लेस कर दिया था। वो फिल्म, जिसके लिए उन्होंने अपनी बैंक की नौकरी तक छोड़ दी थी। नतीजा ये हुआ कि उनके हाथ से ये फिल्म तो गई ही, साथ ही उनकी नौकरी भी चली गई।
4/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi
मैशाबेल इंडिया से बातचीत में सोहा अली खान ने इस किस्से का खुलासा किया था और बताया था कि उन्हें पहली फिल्म में रानी मुखर्जी ने रिप्लेस कर दिया था। वो फिल्म, जिसके लिए उन्होंने अपनी बैंक की नौकरी तक छोड़ दी थी। नतीजा ये हुआ कि उनके हाथ से ये फिल्म तो गई ही, साथ ही उनकी नौकरी भी चली गई।
इस बारे में बात करते हुए सोहा ने कहा था- 'मैंने पहली फिल्म के लिए सिटीबैंक की नौकरी छोड़ दी थी। मैं बैंक में काम करते हुए अच्छी सैलरी पाती थी। मुझे लंदन में रहना था और वहीं सेटल होना था। लेकिन , फिर अमोल पालेकर मेरे पास आए और पहेली की स्क्रिप्ट सुनाई।'
5/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi
इस बारे में बात करते हुए सोहा ने कहा था- 'मैंने पहली फिल्म के लिए सिटीबैंक की नौकरी छोड़ दी थी। मैं बैंक में काम करते हुए अच्छी सैलरी पाती थी। मुझे लंदन में रहना था और वहीं सेटल होना था। लेकिन , फिर अमोल पालेकर मेरे पास आए और पहेली की स्क्रिप्ट सुनाई।'
'मुझे लगातार फिल्में ऑफर हो रही थीं, क्योंकि मैं सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर की बेटी हूं। लेकिन, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। एक्ट्रेस बनने के लिए क्या स्किल्स होनी चाहिए। मैं अमोल जी को मना नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे अपनी नौकरी छोड़नी होगी और मैंने हां कह दिया।'
6/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi
'मुझे लगातार फिल्में ऑफर हो रही थीं, क्योंकि मैं सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर की बेटी हूं। लेकिन, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। एक्ट्रेस बनने के लिए क्या स्किल्स होनी चाहिए। मैं अमोल जी को मना नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे अपनी नौकरी छोड़नी होगी और मैंने हां कह दिया।'
'फिर एक दिन अमोल पालेकर ने मुझे फोन करके बताया कि इसमें शाहरुख खान होंगे। मैं खुश हो गई, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि तुम मेरी बात नहीं समझ रही हो। इसका ये मतलब है कि इस फिल्म में तुम नहीं होगी। ये सुनकर मैं हैरान रह गई, क्योंकि मैंने नौकरी तक छोड़ दी थी। बाद में ये रोल रानी मुखर्जी को मिल गया।'
7/7 Image Source : Instagram/@sakpataudi

Advertisement