Published : Jul 15, 2026 08:16 am IST, Updated : Jul 15, 2026 08:16 am IST
1/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर बीते 6 जुलाई को अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। यह विवाह समारोह काफी निजी रखा गया था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि इस प्राइवेट वेडिंग में राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की।
2/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर इस शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें मेहमानों की झलक देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बोनी कपूर ने एक बेहद भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि अपनी होनहार बेटी अंशुला को रोहन के साथ शादी के बंधन में बंधते देखना एक ऐसा खूबसूरत अहसास है, जिसकी यादें वह जिंदगी भर अपने दिल में संजोकर रखेंगे।
3/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें कई ऐसे सितारे भी नजर आए जो आमतौर पर फिल्मी पार्टियों या मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम अभिनेता अक्षय खन्ना का था, जिन्हें अचानक वहां देखकर हर कोई हैरान रह गया। बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में अक्षय खन्ना बिना विग के अपने नेचुरल लुक में नजर आ रहे हैं और चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान के साथ बोनी कपूर को गले लगा रहे हैं। काले रंग के सूट में अक्षय काफी जच रहे थे।
4/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
बता दें कि अक्षय खन्ना ने बोनी कपूर की दिवंगत पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मॉम' में काम किया था, जो श्रीदेवी के करियर की आखिरी फिल्म थी। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद अक्षय खन्ना का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
5/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
शादी के जश्न में एक और बड़ा सरप्राइज तब देखने को मिला जब सुपरस्टार आमिर खान अपनी नविवाहित पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ समारोह में पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि आमिर और गौरी ने अंशुला की शादी से ठीक एक दिन पहले यानी 5 जुलाई को ही बेहद गुपचुप तरीके से शादी की है। शादी के अगले ही दिन इस नए जोड़े ने कपूर परिवार के इस फंक्शन में पहुंचकर अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दी, जिसने वहां मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
6/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
कपल के रूप में उनकी यह पहली तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इनके अलावा समारोह में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ, गायक सोनू निगम, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ अनुपम खेर और रीमा जैन जैसे बड़े नाम भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
7/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
इन तमाम तस्वीरों के बीच जिस फोटो ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह थी बोनी कपूर की अपने बच्चों के साथ परफेक्ट फैमिली फोटो। इस खास तस्वीर में बोनी कपूर अपने चारों बच्चों, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। लेकिन नेटिजंस की नजरें इस फ्रेम में मौजूद एक और शख्स पर जाकर टिक गईं, और वह कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया थे।
8/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
शिखर का इस पारिवारिक तस्वीर में शामिल होना उनके रिश्ते पर एक तरह से मुहर लगाता नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, जाह्नवी कपूर ने अंशुला की मेंहदी सेरेमनी में भी अपने हाथों पर वीर का नाम लिखकर फैंस को अपने रिश्ते के बारे में एक बड़ा हिंट दिया था, जिससे इन चर्चाओं को और बल मिल गया है।
9/9Image Source : Boney Kapoor/Instagram
अंशुला और रोहन ठक्कर की प्रेम कहानी की शुरुआत बेहद आधुनिक तरीके से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और साल 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में इस जोड़े ने एक बेहद निजी समारोह में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी खूब पसंद की गई थीं। आखिरकार, लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 6 जुलाई 2026 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।