पैपराजी की भीड़ और फूहड़ फैशन से कोसों दूर रहती है स्टारकिड, एक्टिंग की दम पर कमा रहीं नाम
पैपराजी की भीड़ और फूहड़ फैशन से कोसों दूर रहती है स्टारकिड, एक्टिंग की दम पर कमा रहीं नाम
श्रेया पिलगांवकर के पिता सचिन पिलगांवकर अपने समय के हीरो रहे हैं और कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन श्रेया ने अपने दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है।
बॉलीवुड स्टारकिड्स के पैदा होते ही अब पैपराजी का नया ट्रेंड देखने को मिलता है और अक्सर ही कैमरे के फ्लैश सेलिब्रिटीज के बच्चों का पीछा करते नजर आते हैं। लेकिन बॉलीवुड की ही एक स्टारकिड ऐसी हैं जो पैपराजी की भीड़ और फूहड़ फैशन से कोसों दूर रहती हैं। इनके पिता अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं लेकिन बेटी ने अपनी दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई और बेहतरीन किरदारों से अपना नाम कमाया। ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि श्रेया पिलगांवकर हैं। श्रेया के पिता सचिन पिलगांवकर अपने समय के हिट हीरो रहे हैं और उनकी फिल्म 'नदिया के पार' आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। (PC-Instagram@shriya.pilgaonkar)
25 अप्रैल 1989 को मुंबई में जन्मी श्रेया का बचपन फिल्मी माहौल में बीता। श्रेया के पिता सचिन पिलगांवकर 90 के दशक में भी हिट हीरो रहे हैं और कई फिल्मों में काम किया है। श्रेया की मां सुप्रिया पिलगांवकर भी एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में दमदार किरादर निभा चुकी हैं। श्रेया ने भी अपने माता-पिता की तरह सिनेमा की दुनिया में अपने करियर को बनाने का फैसला लिया। बचपन से ही श्रेया फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करती रहीं और छोटे किरदारों के जरिए अपनी एक्टिंग को धार दी। (PC-Instagram@shriya.pilgaonkar)
साल 2010 में श्रेया ने चल चलिए नाम की शॉर्ट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक कुल्टी एक जैसी कुछ कहानियों के जरिए अपना नाम बनाने की कोशिश की है। इसके बाद इंटरनल अफेयर, मसूरी, स्वाह सो बी इट, स्माइल प्लीन, भंगड़ा पा ले जैसे टीवी सीरीज में भी काम किया है। स्टारकिड होने के बाद भी श्रेया ने अपनी एक्टिंग की दम पर हमेशा अपनी पहचान बनाई है। (PC-Instagram@shriya.pilgaonkar)
श्रेया को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई मिर्जापुर सीरीज में। इस सीरीज में श्रेया ने गुड्डू पंडित की गर्लफ्रेंड के करिदार को निभाया और खूब तारीफें बटोरीं। इस किरदार के बाद श्रेया को लोग पहचानने लगे और फिल्में भी मिलने लगीं। श्रेया ने हाथी मेरा साथी, काडन, गिल्टी माइंड्स, मर्डर इन अंगोडा, द गोन गेम जैसी कुछ फिल्में और सीरीज में दमदार किरदार निभाए। (PC-Instagram@shriya.pilgaonkar)
श्रेया ने क्रेक डाइन, इश्क-ऐ-नादान, ड्राइ डे, द ब्रोकन न्यूज, ताजा खबर जैसी कई सीरीज में अपने किरदारों से कमाल किया। बीते दिनों रिलीज हुई नेटफ्लिक्स सीरीज मंडला मडर्स में भी श्रेया ने दमदार किरदार निभाया है और खूब तारीफें भी बटोर रही हैं। श्रेया भले ही स्टारकिड हैं लेकिन उन्होंने कभी भी फूहड़ फैशन और पैपराजी कल्चर से करीबियां नहीं बिठाईं। (PC-Instagram@shriya.pilgaonkar)
श्रेया बीते कुछ महीने पहले अपने पिता और मां के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। यहां पर श्रेया ने अपने बचपन और फिल्मी माहौल में बड़े होने के कई अनुभव शेयर किए थे। श्रेया अब ओटीटी सीरीज में अपने दमदार किरदारों से तारीफें बटोरती रहती हैं। साथ ही श्रेया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और 9 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। (PC-Instagram@shriya.pilgaonkar)