Published : May 13, 2026 06:29 pm IST, Updated : May 13, 2026 06:29 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@imouniroy
तस्वीर में दिख रही ये बच्ची मौनी रॉय है, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2006 में मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। हालांकि, उनका रोल छोटा था, लेकिन इसने उनके लिए टेलीविजन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के नए दरवाजे खोल दिए। उन्होंने धीरे-धीरे एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई, जिनकी स्क्रीन पर मौजूदगी काफी दमदार होती है।
2/7Image Source : Instagram/@imouniroy
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बाद 'नागिन' से मौनी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। शिवाण्या के रूप में उनके किरदार ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस में से एक बन गईं। फिल्मों में आने से पहले मौनी ने रियलिटी शोज और छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई। वह 'झलक दिखला जा' जैसे डांस-बेस्ड शो में नजर आईं और 'देवों के देव... महादेव' जैसे सीरियल में भी दर्शकों को अपनी एक्टिंग से खूब इम्प्रेस किया।
3/7Image Source : Instagram/@imouniroy
मौनी रॉय को अपने करियर में सबसे बड़ा मौका 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' से मिला। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ काम करते हुए, मौनी ने फिल्म में विलेन 'जुनून' का किरदार निभाया। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की आलोचकों और दर्शकों दोनों ने ही खूब तारीफ की। बाद में मौनी ने 'शो टाइम' और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के साथ डिजिटल दुनिया में भी कदम रखा। टेलीविजन ड्रामा से लेकर बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों और वेब कंटेंट तक, उनका करियर लगातार सफलता की ओर बढ़ता रहा।
4/7Image Source : Instagram/@imouniroy
आज मौनी रॉय को उन चुनिंदा सितारों में से एक माना जाता है, जिन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। एक तरफ जहां मौनी का करियर ग्राफ काफी शानदार है, वहीं दूसरी तरफ खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल का सामना कर रही हैं। मौनी, जिन्होंने 2022 में सूरज नांबियार से शादी की थी। अब उनसे अलग होने वाली हैं।
5/7Image Source : Instagram/@imouniroy
हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने यह बात नोटिस की कि दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को 'अनफॉलो' कर दिया है, बल्कि अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
6/7Image Source : Instagram/@imouniroy
बाद में ABP News के शो 'सास बहू और साजिश' ने दावा किया कि मौनी और सूरज पहले ही अलग हो चुके हैं और अब साथ नहीं रह रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सूरज ने शोहरत पाने के लिए मौनी को धोखा दिया और अपने रिश्ते के दौरान उनके पैसे का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, कपल ने इस पर अभी तक तलाक की वजह पर रिएक्ट नहीं किया है।
7/7Image Source : Instagram/@imouniroy
तलाक की खबरों के बीच मौनी ने बुधवार को एक बयान जारी किया और सभी से अपील की कि वे 'झूठी कहानियां' न फैलाएं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह और सूरज अलग हो रहे हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे झूठी कहानियां न छापें और हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें। प्लीज।'