Published : Mar 23, 2025 08:47 pm IST, Updated : Mar 23, 2025 08:47 pm IST
1/9Image Source : Instagram
क्या आप कॉमेडी के साथ हॉरर थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको कुछ मजेदार और बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। बॉलीवुड की ये 7 सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा चुकी है, जिन्हें देख आपकी वीकेंड नाइट बहुत ही यादगार होने वाली है।
2/9Image Source : X
बॉलीवुड में लोगों को स्क्रीन से बांधे रखने के लिए फिल्मों में कई तरह का मसाला जोड़ा जाता है। हॉरर-कॉमेडी फिल्में भी एक ऐसा ही जॉनर है जो अपने मनोरंजक कंटेंट से दर्शकों को बांधे रखता है। आइए कुछ बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों पर एक नजर डालते हैं जो आप परिवार के साथ देख सकते हैं।
3/9Image Source : X
'स्त्री' अपनी मजेदार भूतिया कहानी के लिए जानी जाती है, जिसमें कई सीन्स इतने फनी है जिन्हें देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। कहानी एक ऐसे शहर के इर्द-गिर्द घूमती है जहां एक महिला की आत्मा रहती है जो पुरुषों को अपना निशाना बनाती है। यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
4/9Image Source : Instagram
'स्त्री 2' सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है, जिसमें पुरानी कास्ट एक साथ फिर नजर आती है। फिल्म में उस शहर की कहानी दिखाई गई है जहां कभी एक महिला की आत्मा रहती थी। हालांकि, इस बार कहानी में पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं संकट में होती हैं। यह प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
5/9Image Source : X
'गोलमाल अगेन' एक बेहतरीन मूड चेंजर हॉरर-कॉमेडी फिल्म है क्योंकि इसमें कई जगह पर धमाकेदार एक्शन सीन्स भी देखने को मिलते हैं। इसमें अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू और जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। कहानी पांच अनाथ लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
6/9Image Source : X
'भूल भुलैया' एक सुपरहिट बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव और जैसे सितारे हैं। इसकी कहानी एक पुश्तैनी महल के प्रेमी-प्रेमिका और क्रूर राजा पर है। यह नेटफ्लिक्स पर है।
7/9Image Source : X
'रूही' भी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव, वरुण शर्मा की बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिलेगी हैं। कहानी एक दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके अंदर एक आत्मा होती है।
8/9Image Source : X
'भेड़िया' में वरुण धवन, कृति सेनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और थोड़ी हटके है। ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने चचेरे भाई के साथ एक छोटे से शहर में जाता है। वह इच्छाधारी भेड़िया होता है। यह जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
9/9Image Source : X
'भूतनाथ' एक सदाबहार बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जूही चावला और अमन सिद्दीकी हैं। कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक नए घर में शिफ्ट होते हैं जिसे भूतिया माना जाता है। यह प्राइम वीडियो पर है।