Published : Aug 11, 2025 07:00 am IST, Updated : Aug 11, 2025 07:00 am IST
1/7Image Source : FB/@SunielVShetty
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी उन एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। लग्जरी कार, आलीशान घर में रहने वाले सुनील आज भले ही करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के पहले उन्होंने वो दिन भी देखे जब उनके पिता ने उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए एक होटल में वेटर का काम भी किया है। बॉलीवुड में आने से पहले सुनील ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है जो आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं।
2/7Image Source : Instagram/@suniel.shetty
सुनील शेट्टी ने अपने दम पर अपना नाम बनाया और दुनिया भर में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस से सभी को अपना दीवाना बना दिया। बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने साल 2013 में अपने डेकोरेशन शोरूम के लॉन्च इवेंट में खुलासा किया था कि उनके पिता ने जिस होटल में काम किया वो उन्होंने खरीद लिया था। सुनील ने यह भी बताया था कि उन्होंने वह होटल खरीदकर पिता को गिफ्ट कर दिया।
3/7Image Source : Instagram/@suniel.shetty
90 के दशक में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया था। सुनील शेट्टी को सबसे स्मार्ट बिजनेसमैन कहा जाता है जो फिल्मों के अलावा कई तरह के बिजनेस में हाथ आजमा चुके हैं। एक्टर की पूरे देश में फिटनेस सेंटर चेन है। वे पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम के प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। मुंबई में मिसचीफ के नाम से उनके बुटीक चेन भी है। साथ ही वेंचर एस 2 रियलिटी नाम की रियल एस्टेट कंपनी रन करते हैं। कमाल की बात यह है कि आज उनके पास मुंबई में कई रेस्टोरेंट चेन भी हैं।
4/7Image Source : Instagram/@suniel.shetty
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने अपने पिता के मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए बताया कि जब उनके पिता वीरप्पा शेट्टी 9 साल की उम्र में मंगलौर से भागकर मुंबई आए थे तो वो रेस्त्रां के बाहर सोते थे। टेबल साफ करते थे। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मेरे पिता बचपन में घर से भागकर मुंबई आ गए थे। यहां आकर उन्होंने साउथ इंडियन रेस्त्रां में नौ साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया। उनकी पहली जॉब टेबल साफ करने की थी। उनके हाथ छोटे थे तो एक टेबल साफ करने में उन्हें चार चक्कर लगाने पड़ते थे। वो चावल की बोरी पर सोया करते थे।' सुनील के पिता का 2017 में निधन हो गया था।
5/7Image Source : Instagram/@suniel.shetty
फिल्मों में आने के बाद भी सुनील शेट्टी को आज भी क्रिकेटर न बन पाने का अफसोस होता है, लेकिन वह आज जो भी है उसका क्रेडिट पिता को देते हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। सुनील अपने पिता के काफी करीब थे। सुपरस्टार के पिता को दुनिया से विदा हुए 6 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी वह जब उनके बारे में बात करते हैं तो उनकी आंखें नम हो जाती है। हालांकि, एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि लंबे स्ट्रगल के बाद 1943 में सुनील के पिता ने एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली थी जो कि वर्ली के फोर सीजन होटल के बगल में है।
6/7Image Source : Instagram/@suniel.shetty
सुनील ने अपने पिता की मौत के बाद कैटरिंग बिजनेस को कई सालों तक संभाला था। उन्होंने 1992 में फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सुनील ने 'वक्त हमारा है' (1993), 'पहचान' (1993), 'दिलवाले' (1994), 'मोहरा' (1994), 'गोपी किशन' (1994) और 'कृष्णा' (1996) जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई।
7/7Image Source : Instagram/@suniel.shetty
90 के दशक में सुपरहिट एक्शन हीरो बन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले सुनील शेट्टी हर किरदार में छा चुके हैं। वह कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के अलावा विलेन के किरदार के लिए भी मशहूर हैं। अगर उनकी हिट फइल्मों की बात की जाए तो 'हेरा फेरी', 'धड़कन', 'ये तेरा घर ये मेरा घर' और 'फिर हेरा फेरी' शामिल हैं। भले ही सुनील हिंदी सिनेमा के एक्शन हीरो हैं, लेकिन उनके करियर का पहला अवॉर्ड उन्हें 2001 में फिल्म 'धड़कन' में विलेन की भूमिका निभाने के लिए मिला था।