सावन में एक्ट्रेस ने दिन में रखा व्रत और शाम को खाया मटन, दी सलाह- 'जो अच्छा लगे...' पीछे पड़े ट्रोल
सावन में एक्ट्रेस ने दिन में रखा व्रत और शाम को खाया मटन, दी सलाह- 'जो अच्छा लगे...' पीछे पड़े ट्रोल
सोशल मीडिया पर तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सावन में व्रत के बाद मटन खाने के फायदे और आयुर्वेद में भोजन के महत्व के बारे में बताती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते ही तनुश्री दत्ता ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
सावन के महीने को पावन महीना माना जाता है और इस दौरान मांसाहार का सेवन अशुभ माना गया है। लेकिन, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का पारा हाई कर दिया। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्रत के बाद मटन खाते हुए वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ वह सावन में मांसाहार के सेवन का प्रचार करती दिखीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनसे नाराज हो गए।
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और इसमें उन्होंने बताया कि वह आयुर्वेद के अनुसार मटन खा रही हैं। उनका कहना है कि मटन खाना शरीर के लिए औषधि की तरह होता है और इसी पोस्ट में उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने सावन महीने में व्रत रखा था और व्रत के बाद मटन खाना शुरू कर दिया।
वीडियो के कैप्शन में तनुश्री ने लिखा - 'अगर आपको कोई इतना परेशान कर दे कि आपकी मानसिक सेहत पर इसका असर हो रहा है तो फिर उस खाने को ज्यादा अटेंशन दीजिए जो आप खा रहे हैं, क्योंकि भोजन ही दवा है। मेरी डाइट बहुत ही थॉटफुल और आयुर्वेद पर बेस्ड है, मतलब मैं अपने खाने को दवाई की तरह खाती हूं। इसलिए कोशिश करती हूं कि हालात चाहे जैसे भी हों, मैं फिट और फोकस्ड रहूं।'
'मुझे आज ये आपसे शेयर करे की प्रेरणा मिली। तो मैंने आज सात बजे तक सावन का व्रत रखा और फिर डिनर के लिए मटन के साथ हाई न्यूट्रिशन वाली काली दाल और चावल बनाया। धार्मिक व्रत बहुत सख्त नहीं होने चाहिए। अपना आहार शरीर की जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है। मेरे लिए यही तरीका बेस्ट है, फास्टिंग भी हो जाती है और फास्टिंग से मेंटल स्ट्रेंथ भी बिल्ड होता है।'
तनुश्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'फिर फास्ट ब्रेक में हाई प्रोटीन और न्यूशियस डाइट भी ले लेती हूं ताकि बॉडी भी टॉप परफॉर्मिंग रहे। आपको ये कॉन्टेंट कैसा लगा? कमेंट करके बताएं।' तनुश्री के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'आप सावन में क्या दिखा रही हैं? आप ठीक तो हैं? सावन में व्रत और मटन...' एक और यूजर लिखता है- 'सावन में मांसाहार वर्जित है और आप मटन खा रही हैं। बहुत शर्मनाक।' एक अन्य ने लिखा- 'पशुओं को मारकर पशुपतिनाथ के ही शरण में जाने से पशुपतिनाथ प्रसन्न नहीं होते मैडम। और ये तांत्रिक और उससे संबंधित किताबों से जितना दूर रहेंगी, उतनी ही आपकी मेंटल हेल्थ ठीक रहेगी।' ऐसे ही और भी कई यूजर तनुश्री को इस पोस्ट के चलते निशाने पर लेते दिखे और सावन में मांसाहार को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया।
ऐसे में तनुश्री ने ट्रोल्स क जवाब देते हुए लिखा- 'बंगाल में सारे व्रत ऐसे ही रखे जाते हैं। हम लोग शाम तक पानी पर उपवास करते हैं और फिर सूर्यास्त के बाद देवी को दिया गया भोग खाते हैं, जिसमें बकरी का मांस होता है। हर संस्कृति अलग-अलग होती है, इसलिए किसी को ऐसे जज नहीं करना चाहिए। पूरा वीडियो देखिए, फिर कमेंट करिए।'