टॉक्सिक में धूम मचाएंगी तारा सुतारिया, ब्रेकअप की खबरों पर बटोरी सुर्खियां
टॉक्सिक में धूम मचाएंगी तारा सुतारिया, ब्रेकअप की खबरों पर बटोरी सुर्खियां
तारा सुतारिया इन दिनों बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही बीते दिनों एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर भी छाई रहीं। साथ ही टॉक्सिक फिल्म के किरदार को लेकर चर्चा में हैं।
Published : Jan 09, 2026 10:56 pm IST, Updated : Jan 09, 2026 10:56 pm IST
1/7Image Source : Instagram@tarasutaria
तारा सुतारिया बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। शुक्रवार को तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरें आती रहीं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो ये स्टार कपल ही जानता है। लेकिन इन सभी के बीच तारा अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर भी चर्चा में हैं जिसमें दमदार किरदार के साथ बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। (Image Source-Instagram@tarasutaria)
2/7Image Source : Instagram@tarasutaria
यश की एक्शन से भरपूर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' से तारा सुतारिया का पहला लुक बीते दिनों रिलीज हुआ था। डायरेक्टर गीतु मोहनदास की इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। तारा फिल्म में रेबेका का किरदार निभा रही हैं। पोस्टर में, वह हाथ में रिवॉल्वर लिए एक रहस्यमय रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं। उनके किरदार के बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आकर्षक और सुरुचिपूर्ण रेबेका सत्ता और हथियारों को अपने जन्मसिद्ध अधिकार की तरह इस्तेमाल करती है, उसमें आत्मरक्षा की सहज प्रवृत्ति है। (Image Source-Instagram@tarasutaria)
3/7Image Source : Instagram@tarasutaria
रेबेका के किरदार में तारा सुतारिया के बारे में बात करते हुए गीतु मोहनदास ने कहा कि मुझे हमेशा से तारा की रक्षा करने का सहज प्रेम रहा है। शायद इसलिए कि वह एक संकोची आत्मा हैं या शायद यह वह कवच है जिसके साथ वह सहज महसूस करती हैं। और शायद इसे परिभाषित करने की आवश्यकता नहीं है। मैंने शुरू में ही महसूस किया कि उन तक पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें दबाव डालना या उनसे अधिक की मांग करना नहीं, बल्कि उन्हें सहजता से रहने की जगह देना है। इस निर्णय ने हमारे संबंधों को आकार दिया, जो शांत, अत्यंत पेशेवर और पूरी तरह से सुसंगत साबित हुआ। (Image Source-Instagram@tarasutaria)
4/7Image Source : Instagram@tarasutaria
इसके साथ ही तारा इन दिनों अपने ब्रेकअप और एपी ढिल्लों के साथ कॉन्सर्ट को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। तारा सुतारिया और वीर पहारिया के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसकी वजह एपी ढिल्लों हैं। मुंबई में हुए कॉन्सर्ट के दौरान 'एक्सक्यूज़' गाने वाले वीर पहारिया द्वारा तारा को गले लगाने और किस करने के कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ है। (Image Source-Instagram@tarasutaria)
5/7
6/7Image Source : Instagram@tarasutaria
हालांकि 'टॉक्सिक' फिल्म की अभिनेत्री ने पहले वीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैली सभी नकारात्मक बातों को खारिज कर दिया था, लेकिन ब्रेकअप के बाद अब सभी को लग रहा है कि कॉन्सर्ट विवाद ही ब्रेकअप का कारण है। नतीजतन, एपी ढिल्लों अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। (Image Source-Instagram@tarasutaria)
एपी ढिल्लों X पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं और नेटिज़न्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या मुंबई शो के दौरान उनके किए गए व्यवहार की वजह से तारा और वीर का ब्रेकअप हुआ। एक यूजर ने दावा किया कि अफवाहें बढ़ती गईं। दबाव बढ़ता गया। रिश्ता टूट गया। उसने आगे पूछा कि अब सवाल यह उठता है कि आखिर गलती किसकी थी? एक अन्य यूजर ने तारा, वीर और एपी की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा कि तारा ने ढिल्लों के साथ डांस करना शुरू किया और उन्हें किस किया। सोशल मीडिया पर इसे उनके ब्रेकअप का कारण बताया जा रहा है। (Image Source-Instagram@tarasutaria)