Published : Sep 05, 2025 09:49 pm IST, Updated : Sep 05, 2025 09:49 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@theconjuring
हॉरर फिल्मों का क्रेज लोगों में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब दुनिया की सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों में से एक का आखिरी पार्ट 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। ये हॉरर फिल्म अपनी नई कहानी के साथ वापस आ गई है। इसकी कहानी देखकर दर्शकों की हालत खराब हो रही है। 4 भाग में रिलीज हो चुकी यह फिल्म हमेशा दर्शकों के बीच अपनी खतरनाक और डरावनी कहानी के वजह से चर्चा में रहती है।
2/7Image Source : Instagram/@theconjuring
हॉरर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' का आखिरी पार्ट रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस सीरीज के अब तक चार पार्ट आ चुके हैं और सभी हिट रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।
3/7Image Source : Instagram/@theconjuring
'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' की बात करें तो इसकी शुरुआत आम लोगों से होती है, जिसमें जासूसों के इंटरव्यू होते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि शैतान पेंसिलवेनिया वहां पहुंच गया है और बुरी शक्तियां उसमें घुस गई हैं और उसे ही अपना घर बना लिया है।
4/7Image Source : Instagram/@theconjuring
इस दौरान 8 लोगों के साथ घर में अलग-अलग घटनाएं होती है, जहां उन्हें कुछ बहुत ही खौफनाक महसूस होता है। लोग उन्हें पागल साबित करने की कोशिश करते है, लेकिन एक महिला उनका साथ देती है और कहती है कि घर में बुरी शक्तियों का वास है।
5/7Image Source : Instagram/@theconjuring
अब आगे क्या होने वाला है उसके लिए तो फिल्म देखनी पड़ेगी। अगर आप भी 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' सिनेमाघर में देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब इसे देख सकते हैं। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इस बार एड और लोरेन वॉरेन के सबसे परेशान करने वाले मामलों में से एक पर पूरा फोकस किया गया है।
6/7Image Source : Instagram/@theconjuring
साल 2013 में कंजूरिंग सीरीज की पहली फिल्म आई थी। इसके बाद 2014 में 'एनाबेल', 2016 में 'द कॉन्ज्यूरिंग 2', 2017 में 'एनाबेल क्रिएशन', 2018 में 'द नन', 2019 में 'एनाबेल कम्स होम', 2021 में 'द कॉन्ज्यूरिंग द डेविल मेड मी डू इट' और 2023 में 'द नन' आई थी।
7/7Image Source : Instagram/@theconjuring
बता दें इस फिल्म को माइकल चाव्स ने डायरेक्ट किया है। 'द कोन्जूरिंग लास्ट राइट्स' वॉरेन के ट्रू लाइफ इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है। फिल्म का आखिरी पार्ट हालांकि, लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस सीरीज का पहला पार्ट 2013 में आया था और अब 2025 में आखिरी पार्ट रिलीज हुआ।