'द फैमिली मैन 3' में जयदीप अहलावत की गर्लफ्रेंड बनी ये 24 साल की एक्ट्रेस, रोमांटिक केमिस्ट्री से जीता दिल
'द फैमिली मैन 3' में जयदीप अहलावत की गर्लफ्रेंड बनी ये 24 साल की एक्ट्रेस, रोमांटिक केमिस्ट्री से जीता दिल
द फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत की गर्लफ्रेंड बनी ये 24 साल की एक्ट्रेस एंड्रिया केविचुसा हैं, जो अपने किरदार के अलावा खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। एंड्रिया केविचुसा एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो नागालैंड से हैं। उन्होंने 2022 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'अनेक' से बॉलीवुड डेब्यू किया।
Published : Nov 23, 2025 09:33 pm IST, Updated : Nov 23, 2025 09:33 pm IST
1/7Image Source : Screen grab from prime video
'द फैमिली मैन 3' सीरीज अपनी कास्ट और कहानी की वजह से सुर्खियों में है। मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत स्टारर इस सीरीज ने अपने दिलचस्प किरदार, जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और रोमांस के एंगल से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस तरह प्राइम वीडियो सीरीज एक पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज है। हीरो श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) इस बार विलेन जयदीप अहलावत के साथ लड़ाई करते नजर आए। 'द फैमिली मैन 3' में एक और किरदार ऐसा था, जिसके साथ जयदीप अहलावत की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली।
2/7Image Source : Instagram/@andreakevichusa
'द फैमिली मैन 3' में जयदीप अहलावत की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड बनी ये 24 साल की एक्ट्रेस एंड्रिया केविचुसा हैं, जो अपने किरदार के अलावा खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, सीरीज में उनका निधन हो जाता है, जिसके बाद एक्टर अपने प्यार के लिए श्रीकांत तिवारी को परेशान करता है और बदला लेने का फैसला करता है।
3/7Image Source : Instagram/@andreakevichusa
एंड्रिया केविचुसा ने द फैमिली मैन सीजन 3 में 'नीमा' का किरदार निभाया है। 'नीमा' तीसरे सीजन में एक अहम किरदार है, जहां उन्हें मेन विलेन 'रुक्मा' की लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखाया गया है, जिसका रोल 45 साल के जयदीप अहलावत ने किया है। हालांकि 'नीमा' मेन कास्ट मेंबर नहीं हैं, लेकिन शो में उनकी मौजूदगी बेरहम 'रुक्मा' के नरम पहलू को दिखाती है।
4/7Image Source : Instagram/@andreakevichusa
'द फैमिली मैन 3' की एंड्रिया पहले सीरीज के दूसरे पार्ट में थोड़ी देर के लिए दिखी थीं, लेकिन तीसरे सीजन में उनका रोल ज्यादा अहम बन गया। सिर्फ 24 साल की होने के बावजूद, उन्होंने अपना रोल बहुत ईमानदारी से निभाया और दर्शकों को उनकी एक्टिंग नेचुरल लगीं।
5/7Image Source : Instagram/@andreakevichusa
एंड्रिया केविचुसा 24 साल की इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कोहिमा, नागालैंड की रहने वाली हैं। एंड्रिया ने 15 साल की उम्र में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और तब से सब्यसाची मुखर्जी जैसे जाने-माने डिजाइनरों और कैटरीना कैफ की कॉस्मेटिक लाइन के ब्यूटी जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया है। उन्हें वोग इंडिया, एले और हार्पर बाजार जैसी बड़ी मैगजीन के एडिटोरियल में फीचर किया गया है। उन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अनेक' (2022) में लीड फीमेल रोल 'आइडो' के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो एक बॉक्सर बनना चाहती है। इसमें आयुष्मान खुराना भी थे।
6/7Image Source : Instagram/@andreakevichusa
एंड्रिया को 'अनेक' में अपने रोल के लिए क्रिटिक्स की तारीफ मिली और इसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। हाल ही में, एंड्रिया केविचुसा स्पाई एक्शन-थ्रिलर द फैमिली मैन के तीसरे पार्ट में 'नीमा' के अहम रोल में दिखीं, जिसके बाद वह फिर चर्चा में आ गईं।
7/7Image Source : Instagram/@andreakevichusa
एक्ट्रेस एंड्रिया बहुत ही टैलेंटेड हैं। वह 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में नागालैंड डेलीगेशन का हिस्सा थीं। अपने प्रोफेशनल अचीवमेंट्स के अलावा, एंड्रिया अपनी नागा जड़ों से अपने मजबूत कनेक्शन के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के मुद्दों पर भी खुलकर बात की है।