Happy Birthday: टाइगर श्रॉफ के नाम के पीछे है मजेदार कहानी, जन्मदिन पर जानें बेस्ट फिल्में
Happy Birthday: टाइगर श्रॉफ के नाम के पीछे है मजेदार कहानी, जन्मदिन पर जानें बेस्ट फिल्में
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ आज 35 साल के हो गए हैं। टाइगर के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। इस खास मौके पर जानते हैं टाइगर की बेस्ट फिल्में।
Published : Mar 02, 2025 02:01 pm IST, Updated : Mar 02, 2025 02:02 pm IST
1/6Image Source : Instagram
टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में 11 साल पूरे कर लिए हैं और एक एक्शन हीरो के तौर पर देखे जाते हैं। आज 2 मार्च को टाइगर अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 11 साल के करियर में टाइगर ने एक्शन और डांस की दुनिया में अपना नाम बनाया है। उन्हें वर्तमान पीढ़ी के सबसे बढ़िया एक्शन हीरो और डांसर माना जाता है। टाइगर के जन्मदिन पर हम बताते हैं कि कैसे उनका नाम टाइगर रखा गया।
2/6Image Source : Instagram
जय हेमंत श्रॉफ के रूप में जन्मे टाइगर को घर में लोगों और अन्य मेहमानों को काटने की उनकी आदत के कारण उन्हें अपने माता-पिता जैकी और आयशा श्रॉफ से 'टाइगर' उपनाम मिला। आखिरकार उन्होंने फिल्मों में जय की जगह टाइगर श्रॉफ़ को अपने ऑन-स्क्रीन नाम के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला लिथा। इसके बाद से उनका नाम टाइगर श्रॉफ पड़ गया। हालांकि ये कम ही लोग जानते हैं कि टाइगर का असल नाम जय हेमंत श्रॉफ है।
3/6Image Source : Instagram
टाइगर की बेस्ट फिल्मों की बात करें तो उनकी डेब्यू फिल्म हीरोपंती सबसे पहले आती है। 2014 में अपनी पहली फिल्म हीरोपंती की रिलीज के बाद टाइगर रातों-रात स्टार बन गए। सब्बीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अभिनेत्री कृति सैनन का बॉलीवुड डेब्यू भी हुआ। रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला और टाइगर ने स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर का आईफा अवॉर्ड भी जीता।
4/6Image Source : Instagram
हीरोपंती के बाद टाइगर की फिल्म बागी भी हिट साबित हुई थी। एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी में अपने अभिनय से अभिनेता ने अपने एक्शन को एक पायदान ऊपर ले लिया। श्रद्धा कपूर की सह-अभिनीत यह फिल्म बड़ी हिट रही। बागी में अपनी भूमिका के लिए टाइगर ने खुद को कलारीपयट्टू और क्राव मागा जैसे मार्शल आर्ट रूपों में प्रशिक्षित किया।
5/6Image Source : Instagram
टाइगर की बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो हम स्पाई-थ्रिलर फिल्म वॉर का जिक्र करना कैसे भूल सकते हैं। जिसमें उन्हें अपने आदर्श ऋतिक रोशन के साथ काम करने का मौका मिला था। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म में अभिनेता ने कैप्टन खालिद रहमानी और कैप्टन सौरभ पाटिल की दोहरी भूमिका निभाई। क्लाइमेक्स में ऋतिक के साथ उनका आमना-सामना फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक था।
6/6Image Source : Instagram
बड़े मियां छोटे मियां: अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर ने बड़े मियां उर्फ अक्षय कुमार के साथ छोटे मियां का किरदार निभाया था। फिल्म में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में थे। इसके साथ ही टाइगर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आए थे। हालांकि रोहित शेट्टी निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म में टाइगर की छोटी भूमिका थी लेकिन फिर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स भी थे।