टाइगर श्रॉफ ने नन्हे फैन के साथ दिए ऐसे पोज कि खुश हो गए लोग, वायरल वीडियो में जमकर हुई तारीफ
टाइगर श्रॉफ ने नन्हे फैन के साथ दिए ऐसे पोज कि खुश हो गए लोग, वायरल वीडियो में जमकर हुई तारीफ
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनका सबसे ज्यादा फैनबेस बच्चों के बीच है। टाइगर भी बच्चों को काफी पसंद करते हैं और अपने नन्हे फैन्स के साथ अक्सर ही तस्वीरें खिंचाते रहते हैं। हाल ही में टाइगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर अपने एक नन्हे फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
Published : May 09, 2025 08:21 pm IST, Updated : May 09, 2025 08:21 pm IST
1/6Image Source : Instagram
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनका सबसे ज्यादा फैनबेस बच्चों के बीच है। टाइगर भी बच्चों को काफी पसंद करते हैं और अपने नन्हे फैन्स के साथ अक्सर ही तस्वीरें खिंचाते रहते हैं। हाल ही में टाइगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर अपने एक नन्हे फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। टाइगर के इस अंदाज को देखकर फैन्स भी खुश हो गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। टाइगर ने अपने 11 साल के करियर में एक एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना ली है और बेहतरीन डांस के लिए भी जाने जाते हैं। बच्चों को टाइगर काफी पसंद आते हैं और उनकी फिल्मों का क्रेज खूब देखने को मिलता है।
2/6Image Source : Instagram
टाइगर ने अपने 11 साल के करियर में अब तक 28 फिल्मों में अपनी कमाल की एक्टिंग दिखाई है। हालांकि इनमें से कुछ म्यूजिक वीडियो और कुछ शॉर्ट फिल्में भी शामिल हैं। टाइगर ने साल 2014 में रिलीज हुई 'हीरोपंति' फिल्म से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद टाइगर का करियर चल निकला।
3/6Image Source : Instagram
इसके बाद साल 2016 में बाघी फिल्म में भी कमाल का काम किया और जमकर कमाई की है। दोनों ही फिल्मों में टाइगर ने कमाल का एक्शन दिखाया और अब बॉलीवुड के टॉप एक्शन स्टार्स में नाम आता है। आखिरी बार टाइगर को 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। टाइगर ने ऋतिक रोशन के साथ भी फिल्म वॉर में टक्कर दी थी और एक्शन के साथ डांस में भी भारी पड़े थे।
4/6Image Source : Instagram
इस साल टाइगर की कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। आमिर खान के साथ सितारे जमीं पर भी टाइगर श्रॉफ अपने दमदार किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही टाइगर की फिल्म 'बागी-4' में नजर आने वाले हैं।
5/6Image Source : Instagram
इस फिल्म में एक बार फिर से टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। अपनी फिल्म सिंघम अगेन से पहले अक्षय कुमार के साथ टाइगर ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी कमाल का काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
6/6Image Source : Instagram
इससे पहले गनपथ में टाइगर का एक्शन दिखा। इसके साथ ही टाइगर ने कई म्यूजिक वीडियो में भी कमाल का काम दिखाया है। अभी भी बच्चों के लिए टाइगर श्रॉफ एक धांसू हीरो हैं और उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाती रहती हैं।