'सैफ पर हमले के लिए करीना जिम्मेदार...' बेतुकी अफवाहों पर फूटा ट्विंकल खन्ना का गुस्सा
'सैफ पर हमले के लिए करीना जिम्मेदार...' बेतुकी अफवाहों पर फूटा ट्विंकल खन्ना का गुस्सा
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। अब अभिनेता ठीक होकर अपने घर आ चुके हैं। इस बीच ट्विंकल खन्ना ने उन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की है, जिनमें सैफ पर हुए हमले के लिए करीना को जिम्मेदार ठहराया गया।
Published : Jan 26, 2025 05:50 pm IST, Updated : Jan 26, 2025 05:50 pm IST
1/7Image Source : instagram
ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाकी के लिए बेहद मशहूर हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं। खासतौर पर महिलाओं के मुद्दे पर ट्विंकल खुलकर बात करती हैं। अब अपने लेटेस्ट आर्टिकल में ट्विंकल खन्ना ने सैफ अली खान पर हमले और उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी जिनमें सैफ पर हुए हमले के लिए करीना कपूर खान को दोषी ठहराया जा रहा है।
2/7Image Source : instagram
सैफ अली खान पर हुए हमले में करीना कपूर के हाथ होने और इस हमले के लिए करीना को दोषी ठहराए जाने की अफवाहों के बारे में लिखते हुए ट्विंकल खन्ना ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
3/7Image Source : instagram
उन्होंने अपने आर्टिकल में लिखा कि कैसे इस सोसाइटी में हमेशा पत्नियों और महिलाओं को हर गलत चीज के लिए दोषी ठहराया जाता है। उन्होंने अपने आर्टिकल में इसके कई उदाहरण भी दिए हैं।
4/7Image Source : instagram
ट्विंकल ने सैफ पर हमले के लिए करीना को दोषी ठहराए जाने वाली अफवाहों को बेतुका और बेवकूफी भरा बताया है। उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि कैसे अभिनेता पर हमले के बाद वह घर को दो बार चेक करके सोती हैं।
5/7Image Source : instagram
ट्विंकल ने लिखा- 'एक अभिनेता पर चाकू से हमले के बाद, हास्यास्पद अफवाहें उड़ीं कि उसकी पत्नी घर पर नहीं थी या इतनी नशे में थी कि हमले के दौरान उसकी मदद नहीं कर सकी। लोगों को पत्नी पर दोष मढ़ने में बहुत मजा आता है। ये सोसाइटी का जाना-पहचाना पैटर्न है।'
6/7Image Source : instagram
उन्होंने लिखा, "जब विराट कोहली आउट होते हैं, तो अनुष्का पर दोष मढ़ा जाता है, बुरा-भला कहा जाता है, जब बेकहम फुटबॉल के मैदान में सही से नहीं खेल पाते, तो विक्टोरिया पर उंगलियां उठाई जाती हैं। पत्नियों-महिलाओं को बरसों से बस इसी तरह दोषी या जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।"
7/7Image Source : instagram
ट्विंकल आगे लिखती हैं- 'पिछले हफ्ते, मैंने एक छोटी सी फैमिली गैदरिंग में हिस्सा लिया, जहां मेरे एक रिश्तेदार ने कहा- 'देखो, मेरे पांच अंकल गंजे हैं, और एकमात्र अंकल जिनके पास अभी भी बाल हैं, वह हैं जिन्होंने शादी नहीं की है।' जाहिर है गंजेपन के लिए पत्नियों को ही जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।'