'वीर की अरदास वीरा' की क्यूट वीरा और नटखट बलदेव हो गए हैं इतने बड़े, 12 साल बाद पहचान पाना भी मुश्किल
'वीर की अरदास वीरा' की क्यूट वीरा और नटखट बलदेव हो गए हैं इतने बड़े, 12 साल बाद पहचान पाना भी मुश्किल
वीर की अरदास वीरा की नन्ही वीरा और बलदेव तो आपको याद ही होंगे। दोनों ही बच्चे काफी क्यूट थे और इनकी पॉपुलेरिटी भी बाकी चाइल्ड एक्टर्स की तुलना में काफी ज्यादा था। अब 12 साल बाद दोनों का हुलिया काफी बदल गया है। यहां देखें इनकी तस्वीरें और जानें अब ये कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
Published : Jan 07, 2025 12:34 pm IST, Updated : Jan 07, 2025 12:34 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'वीर की अरदास वीरा' टीवी का फेमस शो था। स्टार प्लस के इस शो की कहानी छोटे बच्चों को ध्यान में रख कर शुरू हुई थी। इसकी लीड कास्ट भी छोटे बच्चे ही थी। शो की कहानी एक छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसका नाम वीरा था। वो अपने भाई की लाडली होती है। इस शो की कहानी ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। साल 2012 में ये शो छोटे पर्दे पर आया करता था।
2/7Image Source : Instagram
9 साल पहले ये बंद हो चुके 'वीर की अरदास वीरा' की कहानी आज भी लोगों की पसंदीदा है और दर्शक इसकी कास्ट को नहीं भूल पाए हैं। भाई-बहन के अटूट प्रेम को दिखाने वाले इस शो में नन्नी वीरा अपने भाई रणविजय के लिए जान देने को तैयार रहती थी। इसी शो में एक और प्यार और क्यूट बच्चा था जिसका नाम बलदेव था। ये नटखट और शरारती था। देखते ही देखते बलदेव को वीरा प्यार हो जाता है और ये जोड़ी सभी की फेवरेट बन जाती है।
3/7Image Source : Instagram
बलदेव और वीरा 12 साल बाद अब काफी बड़े हो गए हैं। दोनों के लुक्स भी पूरी तरह बदल गए हैं। सालों बाद नन्हीं वीरा और बलदेव का रोल निभाने वाले हर्षिता ओझा और देविश आहूजा को अब पहचान पाना भी आसान नहीं है। दोनों के लुक्स पूरी तरह से बदल गए हैं और अब दोनों काफी बड़े और समझदार हो गए हैं। हाल में ही दोनों ने रीयूनियन भी किया जिसकी झलक दुनिया को दिखाई।
4/7Image Source : Instagram
हर्षिता ओझा और देविश आहूजा रीयूनियन वीडियो में सीरियल के पुराने सीन को देखकर खूब एन्जॉय करते दिखे। दोनों के चहरे से हंसी हटने का नाम नहीं ले रही थी। वीरा और बलदेव की नोकझोंक भरी मजेदार केमिस्ट्री भी इस वीडियो में नजर आई। हर्षिता ओझा और देविश आहूजा ने अपने-अपने डायलॉग्स भी फैंस के लिए दोहराए। याद दिला दें 2015 में ये शो ऑफ एयर हुआ लेकिन चाइल्ड आर्टिस्ट का सफर उससे पहले ही खत्म हो गया था।
5/7Image Source : Instagram
'वीर की अरदास वीरा' के छोटे बलदेव यानी देविश आहूजा ने बड़े होने के बाद भी एक्टिंग से दूरी नहीं बनाई। वो अभी भी इस फील्ड में एक्टिव हैं। 'वीर की अरदास वीरा' के खत्म होने के बाद भी वो लगातार कई शोज में नजर आते रहे। उन्होंने टीवी के पर्दे पर कई माइथोलॉजिकल शोज किए। 'महाभारत', 'कर्मफल दाता शनिदेव', 'बंधन- सारी उमर हमें संग रहना है' और 'हातिम' में उन्होंने काम किया।
6/7Image Source : Instagram
'वीर की अरदास वीरा' की वीरा यानी हर्षिता ओझा फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। इस शो के बाद वो किसी भी और शो में नजर नहीं आईं। ऐसे में लोग उन्हें नए रूप में नहीं देख सके। फिलहाल अभी भी वो काफी क्यूट लगती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। आए दिन वीरा अपनी लाइफ अपडेट देती रहती हैं। उनकी प्यारी तस्वीरें भी छाई रहती हैं।
7/7Image Source : Instagram
'वीर की अरदास वीरा' फेम देविश आहूजा भी सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी एक लाख से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। वहीं हर्षिता ओझा के 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में इनके सभी पोस्ट झट से वायरल हो जाते हैं।