Published : Dec 04, 2024 08:34 pm IST, Updated : Dec 04, 2024 08:36 pm IST
1/7Image Source : Instagram
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे हीरो हैं जिन्हें अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी काम के लिए तरसना पड़ा। विवेक ओबेरॉय ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। इतना ही नहीं विवेक ने न केवल एक हैंडसम हीरो की इमेज बनाई बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी नाम कमाया। लेकिन विवेक ओबेरॉय की 1 गलती के कारण समूचे बॉलीवुड ने उन्हें दरकिनार कर दिया। 22 साल फिल्मी दुनिया में काम करने वाले विवेक को करियर में कई बार काम के लिए इंतजार करना पड़ा। लेकिन अपनी मेहनत की दम पर कायनात पलटने वाले विवेक ओबेरॉय अब 1200 करोड़ रुपयों के मालिक हो गए हैं।
2/7Image Source : Instagram
हाल ही में जारी 'द स्टेट्समैन' की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक ओबेरॉय कई बड़े बिजनेस कंपनियों के मालिक हैं और उनकी नेट वर्थ 1200 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा की है। इस रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही बिजनेस में अपना हाथ जमाए रखा और एक बड़ा एंपायर खड़ा कर दिया है। लेकिन इस खास मुकाम तक पहुंचने के लिए विवेक ओबेरॉय को बॉलीवुड का अनकहा बायकॉट झेलना पड़ा।
3/7Image Source : Instagram
विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में कंपनी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में ही विवेक को लोगों ने काफी पसंद किया। डेब्यू फिल्म से ही विवेक ओबेरॉय हीरो बन गए और फिल्में मिलने लगीं। लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में विवेक ओबेरॉय ने अपनी ही इंडस्ट्री के कुछ लोगों से पंगे लेने शुरू कर दिए।
4/7Image Source : Instagram
इसी सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना विवेक के लिए भारी पड़ गया। 1 गलती ने विवेक ओबेरॉय का करियर गलत दिशा में मोड़ दिया। विवेक को बॉलीवुड ने दरकिनार करना शुरू कर दिया। हालांकि विवेक को बीच-बीच में फिल्में मिलती रहीं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में विवेक ने कहा था, 'बॉलीवुड बहुत ही असुरक्षित जगह है। मैं कई बार अच्छा काम करने के बाद भी लंबे समय तक इंतजार करता रहा, लेकिन कोई काम नहीं मिला। मैंने अवॉर्ड भी जीते और सोचता रहा कि इसके बाद भी काम नहीं मिल रहा है। तब जाकर मैंने अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए बिजनेस पर ध्यान दिया।'
5/7Image Source : Instagram
विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों के साथ बिजनेस किया और एक एंपायर खड़ा किया। आज विवेक 1200 करोड़ रुपयों के मालिक हैं। विवेक ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे हैं।
6/7Image Source : Instagram
विवेक की फिल्मों के कई किरदार आज भी लोगों को याद हैं। अपने करियर में 19 से ज्यादा अवॉर्ड भी विवेक ने अपने नाम किए हैं। साल 2014 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए विवेक को फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि इस रोल के लिए विवेक की जमकर तारीफ हुई थी।
7/7Image Source : Instagram
साल 2003 में विवेक ओबेरॉय नअुनी फिल्म कंपनी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एकटर का खिताब जीतने में सफल रहे थे। बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी विवेक ओबेरॉय के नाम रहा था। इसके अलावा विवेक कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।