कौन हैं दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगांवकर? दो साल पहले हुई थी शादी, अलगाव की चर्चाओं के बीच फोकस में बिजनेसमैन
कौन हैं दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगांवकर? दो साल पहले हुई थी शादी, अलगाव की चर्चाओं के बीच फोकस में बिजनेसमैन
दिव्या अग्रवाल की शादी काफी चर्चा में रही, दो साल पहले एक्ट्रेस ने एक बिजनेसमैन से शादी की थी। अब उनकी को-कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दावा किया है कि वो अपने पति से अलग रह रही हैं। इस बीच दिव्या के बिजनेसमैन पति के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं।
Published : Feb 09, 2026 06:00 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 06:00 pm IST
1/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
रियलिटी शो ‘द 50’ के हालिया एपिसोड के बाद एक बार फिर दिव्या अग्रवाल सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई टास्क या परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उठे विवाद हैं। शो में कंटेस्टेंट भाव्या सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों ने न सिर्फ दिव्या को चर्चा में ला दिया, बल्कि उनके पति अपूर्व पडगांवकर को भी अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करा दिया है। गोल्ड डिगर जैसे शब्दों और अलग रहने के दावों के बीच, लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर अपूर्व पडगांवकर हैं कौन। तो आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में, जिनका नाम इस वक्त हर जगह चर्चा में है।
2/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
अपूर्व पडगांवकर एक इंजीनियर-टर्न्ड-एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने मुंबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने MBA किया और फिर कॉरपोरेट रास्ता छोड़कर रेस्टोरेंट बिज़नेस में कदम रखा। यह फैसला उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। मुंबई जैसे कॉम्पिटिटिव शहर में खुद को स्थापित करना आसान नहीं होता, लेकिन अपूर्व ने न सिर्फ जगह बनाई, बल्कि शहर की नाइटलाइफ और फूड कल्चर में अपनी अलग छाप भी छोड़ी।
3/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
अपूर्व पडगांवकर के पास मुंबई के अलग-अलग इलाकों में चार लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स हैं। इनमें वाशी का सोय स्ट्रीट और द टाइट पब, बांद्रा का लेमन लीफ और चेंबूर में अक्टूबर 2022 में शुरू किया गया पॉट पुर्री शामिल है। इन सभी आउटलेट्स की पहचान सिर्फ अच्छे खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके एम्बियंस, कस्टमर एक्सपीरियंस और क्वालिटी सर्विस के लिए भी की जाती है। यही वजह है कि अपूर्व को आज एक सफल और स्मार्ट रेस्टोरेंट ओनर के तौर पर जाना जाता है।
4/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
अपूर्व सिर्फ हॉस्पिटैलिटी तक सीमित नहीं हैं। वह मास्टरक्लासेज भी कंडक्ट करते हैं, जिनका मकसद खास तौर पर महिलाओं को खाना, आर्ट और दूसरे क्रिएटिव फील्ड्स में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल उन्हें एक संवेदनशील और सोच-समझकर आगे बढ़ने वाले उद्यमी के रूप में अलग पहचान देती है।
5/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में लगातार विस्तार और सफल ब्रांड्स के चलते अपूर्व ने अच्छी-ख़ासी दौलत भी बनाई है। अनुमान लगाया जाता है कि 2025 तक उनकी नेट वर्थ करीब 45 करोड़ रुपये हो सकती है। उनके चारों रेस्टोरेंट्स लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और ग्राहकों को क्वालिटी फूड और प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए जाने जाते हैं।
6/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
दिव्या अग्रवाल ने फरवरी 2024 में मुंबई में अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी। यह एक इंटीमेट लेकिन पारंपरिक सेरेमनी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि शादी के कुछ ही महीनों बाद, मई 2024 में उनके अलग होने की अफवाहें उड़ने लगीं। इन खबरों पर दिव्या ने खुलकर और बेबाक अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने कोई शोर नहीं मचाया। कोई कमेंट नहीं किया, कोई स्टोरी नहीं डाली। मैंने 2500 पोस्ट डिलीट कर दिए। फिर भी मीडिया ने सिर्फ मेरी शादी को देखा और उस पर रिएक्ट किया।'
7/7Image Source : Apurva Padgaonkar Instagram
दिव्या ने आगे कहा कि लोग उनसे हमेशा कुछ न कुछ उम्मीद करते हैं, पहले शादी, फिर बच्चे, फिर तलाक, लेकिन उन्होंने साफ किया कि इनमें से कुछ भी नहीं हो रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि भगवान की कृपा से उनके पति उनके बगल में चैन से खर्राटे ले रहे हैं। अब ‘द 50’ में भाव्या सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद, बहस फिर तेज हो गई है। हालांकि, अपूर्व पडगांवकर ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी चुप्पी जहां कुछ लोगों को सवाल खड़े करने पर मजबूर कर रही है, वहीं कई लोग इसे निजी जिंदगी को निजी रखने का फैसला भी मान रहे हैं।