Published : Aug 25, 2026 11:27 am IST, Updated : Aug 25, 2026 11:27 am IST
1/7Image Source : Instagram/@thenameisyash
कियारा आडवाणी अब यश के साथ 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' में नजर आएंगी। ये फिल्म कल यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस बीच चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज़ इवेंट रखा गया, जहां कियारा ने एक बहुत ही निजी और दिल को छू लेने वाला किस्सा शेयर किया।
2/7Image Source : Instagram/@thenameisyash
कियारा ने इवेंट के दौरान बताया कि जब वह 'टॉक्सिक' की शूटिंग कर रही थीं, वह प्रेग्नेंट थीं और अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर यश के रिएक्शन के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ये फिल्म शूट की थी और इस दौरान उन्हें यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास से बहुत ही अच्छा सपोर्ट मिला।
3/7Image Source : Instagram/@kiaraaliaadvani
यश स्टारर 'Toxic' में कियारा आडवाणी 'नादिया' नाम की एक सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में उन्होंने फिल्म के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की खबर यश और गीतू के सामने बताने वाला किस्सा याद किया।
4/7Image Source : Instagram/@thenameisyash
कियारा ने कहा, 'जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो परिवार के बाद आप दोनों ही वो पहले व्यक्ति थे जिन्हें मैंने यह खबर दी थी। उस पल में, आप दोनों के दिमाग में ये ख्याल नहीं आया कि हम फिल्म कैसे पूरी करेंगे, लॉजिस्टिक्स क्या होंगे या ऐसी किसी और तरह की बात बात।'
5/7Image Source : Instagram/@kiaraaliaadvani
कियारा आगे कहती हैं- 'आप दोनों की आंखों में उस वक्त आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान थी। दोनों ने मुझे बधाई दी और कहा, 'कियारा, अब हम अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय बिताने वाले हैं।' उनके इस दिल को छू लेने वाले रिएक्शन ने मेरा दिल जीत लिया।
6/7Image Source : Instagram/@kiaraaliaadvani
कियारा ने कहा- 'मेरी प्रेग्नेंसी की खबर पर गीतू और यश का जो रिएक्शन था, उससे पता चला कि दोनों एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर दोनों अपनी भूमिकाओं से हटकर असल में कैसे इंसान हैं। जब मैंने उन्हें अपने लिए इतना खुश देखा, मेरा दिल भर आया। मैं वह बात कभी नहीं भूलूंगी- आपने मुझसे कहा था, 'सेट पर आओ, आराम से रहो, जो मन करे खाओ। और हम सबसे बेहतरीन फिल्म बनाएंगे। और हमने सच में ऐसा किया भी।'
7/7Image Source : Instagram/@kiaraaliaadvani
यश और गीतू का शुक्रिया अदा करते हुए कियारा ने कहा, 'सच कहूं तो, उस पल में आ दोनों ने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं अपनी जिंदगी में कुछ भी कर सकती हूं। आप जैसे इंसान हैं, उसके लिए आपका बहुत शुक्रिया। और सबसे अच्छी टीम होने के लिए भी धन्यवाद।'