Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान जिंदा लाश बन बिताएंगे जिंदगी, रूही बनेगी विलेन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा-अरमान जिंदा लाश बन बिताएंगे जिंदगी, रूही बनेगी विलेन
ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में एक चौंकाने वाले मोड़ आने वाला है। अभिरा और रूही दोनों ने ऑपरेशन करवाकर अपने बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन केवल एक बच्चा ही जीवित बचा है। वहीं अब अभिरा-अरमान अकेले अपनी पूरी लाइफ बीतने वाले हैं।
Published : Nov 09, 2024 07:35 pm IST, Updated : Nov 09, 2024 07:35 pm IST
1/6Image Source : X
ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में एक चौंकाने वाले मोड़ आने वाला है। अभिरा और रूही दोनों ने ऑपरेशन करवाकर अपने बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन केवल एक बच्चा ही जीवित बचा है। वहीं अब अभिरा-अरमान अकेले अपनी पूरी लाइफ बीतने वाले हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो में नया मोड़ देख सबके होश उड़ने वाले हैं, जिससे इसकी टीआरपी में भी बदलवा देखने को मिलने वाला है।
2/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, रोमित राज, गर्विता साधवानी, अनीता राज, श्रुति उल्फत के किरदार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। कहानी अरमान और अभिरा के इर्द-गिर्द घूमती है और एक सामान्य जीवन जीने के लिए उनके संघर्षों को इमोशनल तरीके से दिखाती है। शो ने पांच महीने की छलांग लगाई क्योंकि अभिरा और रूही गर्भवती हैं।
3/6Image Source : X
वहीं शो में बड़ा धमाका तब होता है जब भयभीत रूही अपने बच्चे के लिंग के बारे में जानने के लिए घर से बाहर निकलती है, लेकिन वह एक दुर्घटना का शिकार हो जाती है। वहीं अब, अस्पताल का ड्रामा भी दर्शकों को बांधे हुए है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में, हम अरमान (रोहित पुरोहित) और रोहित (रोमित राज) रूही (गरविता साधवानी) को अस्पताल ले जाते हुए देखते हैं। अब उसे खुद को और बच्चे को बचाने के लिए एक दुर्लभ इंजेक्शन की जरूरत है।
4/6Image Source : X
अभिरा डॉक्टर से अपना इंजेक्शन रूही को देने के लिए कहती है। चूंकि अभी डिलीवरी में कुछ महीने हैं। हालांकि, अभिरा को लेबर पेन होने वाला है। उसे भी ऑपरेशन थियेटर में ले जाया जाता है और डॉक्टर सभी को बताते हैं कि अभिरा को समय से पहले डिलीवरी करानी होगी। ओटी में एंट्री करने से पहले अभिरा-अरमान से उससे वादा करने के लिए कहती है कि अगर ऐसी स्थिति आती है जहां केवल एक को बचाया जा सकता है, तो वह उसके बजाय बच्चे को चुनेगा।
5/6Image Source : X
अरमान उससे वादा नहीं करता है और पूरी तरह टेंशन में रहता है। अब अभिरा को भी उस दुर्लभ इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन वह रूही को दे दिया गया है। अरमान मुश्किल में फंस जाता है। वह घबरा जाता अरमान ऑपरेशन थियेटर के बाहर जोर-जोर से रोते दिखाई देता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो में हम अरमान और रोहित को डॉक्टरों से बच्चों के बारे में पूछते हुए देखते हैं।
6/6Image Source : X
हालांकि, डॉक्टर बताते हैं कि उनमें से केवल एक को ही बचाया जा सकता है। कौन सा, अभी पता नहीं चल पाया है? इंटरनेट पर कई थ्योरी चल रही हैं कि अरमान और अभिरा का बच्चा सुरक्षित है। खैर, वह अपने बच्चे को रूही को देने का फैसला करती है ताकि वह हमेशा खुश रहे। जबकि दूसरी थ्योरी कहती है कि अभिरा, रूही और रोहित के बच्चे की परवरिश करेगी।