'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अपने अभिरा और अरमान के किरदार में छाए हुए हैं। अपकमिंग एपिसोड में अरमान-अभिरा से नाराज हो गया है क्योंकि वह उससे कुछ ऐसी मांग करती है कि वो गुस्से में घर से बाहर चला जाता है।
Published : Mar 15, 2025 05:54 pm IST, Updated : Mar 15, 2025 05:54 pm IST
1/7Image Source : ँ
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अपने अभिरा और अरमान के किरदार में छाए हुए हैं। अपकमिंग एपिसोड में अरमान-अभिरा से नाराज हो गया है क्योंकि वह उससे कुछ ऐसी मांग करती है कि वो गुस्से में घर से बाहर चला जाता है।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में अरमान और अभिरा आखिरकार अपने नए घर में बस गए हैं। अरमान के पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद से ही वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। वे आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे थे, फिर भी दोनों किसी भी तरह अपना गुजारा करने की कोशिश करते हैं। जहाँ अभिरा ट्यूशन पढ़ाकर पैसा कमाती है, वहीं अरमान अब मैकेनिक की नौकरी करता है।
3/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में, हमें बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है जब विद्या ने अरमान से मिलने की इच्छा जताई और माफी मांगी। वह अभिरा के साथ एक मीटिंग फिक्स करने की रिएक्वेट करती दिखाई देती है।
4/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में, हम अरमान (रोहित पुरोहित) को अभिरा (समृद्धि शुक्ला) की प्रशंसा करते हुए देखने वाले हैं और उससे कहते सुनेंगे कि उसने उसे पोद्दार हाउस को छोड़ने की ताकत दी। हालांकि, वह विद्या से बात करने के लिए अभिरा से गुस्सा हो जाता है। अरमान को अब लगता है कि विद्या ने कभी उससे प्यार नहीं किया और केवल माधव के करीब रहने के लिए उसका इस्तेमाल किया।
5/7Image Source : X
हालांकि, अभिरा-अरमान और विद्या की बातचीत करवाने की ठान लेती है। इसके कारण, अरमान-अभिरा के बीच में खतरनाक लड़ाई हो जाती है, जब उसे बैंक से कॉल आता है तो वह खुश हो जाता है और अभिरा को बताने के लिए दौड़ कर जाता है। हालांकि, वह उसे विद्या से बात करते हुए देख गुस्सा हो जाता है।
6/7Image Source : X
दूसरी ओर, हम अभिर को पूरी तरह से टूटते हुए देखते हैं। उसे आखिरकार पता चलता है कि चारु को संजय ने ब्लैकमेल किया था और यही वजह है कि वह उनकी शादी से भाग गई। अब उसे चारु के लिए बुरा लगता है। उसे लगता है कि वह अब भी उससे प्यार करती है। वह उससे बात करने की कोशिश करता है। हालांकि, चारु उसका कॉल रिसीव नहीं करती क्योंकि वह अब कियारा का पति है।
7/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रीकैप में, हम शिवानी और अभिरा को दिल खोलकर बात करते हुए देखते हैं। शिवानी मां की ममता के बारे में बात करती है और अभिरा को बच्चा प्लान करने के लिए सोचने को कहती है। वह अतीत से अनजान होती है और अभिरा से कहती है कि मां बनाना सबसे खूबसूरत एहसास है। यह सुन अभिरा पूरी तरह से टूट जाती है।