YRKKH: रोहित की मौत के बाद अरमान होगा बर्बाद, आने वाला महाट्विस्ट हिला देगा दिमाग
YRKKH: रोहित की मौत के बाद अरमान होगा बर्बाद, आने वाला महाट्विस्ट हिला देगा दिमाग
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया एपिसोड बहुत भावुक होने वाला है। रोहित और शिवानी मर चुके हैं, जिसके बाद कहानी में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अरमान और अभिरा पूरी तरह से टूट गए हैं। इतना ही नहीं अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही पोद्दार हाउस में हलचल मचा देगी।
Published : Apr 05, 2025 06:11 pm IST, Updated : Apr 05, 2025 06:11 pm IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया एपिसोड बहुत भावुक होने वाला है। रोहित और शिवानी मर चुके हैं, जिसके बाद कहानी में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अरमान और अभिरा पूरी तरह से टूट गए हैं। इतना ही नहीं अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही पोद्दार हाउस में हलचल मचा देगी।
2/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आरके, शिवानी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाता है और ऐसे में अरमान अपनी मां के साथ-साथ रोहित को भी मुखाग्नि देगा। अरमान अस्पताल से गंभीर हालत में पोद्दार हाउस पहुंच जाता है जहां उसे देख अभिरा हैरान रह जाती है।
3/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आने वाला एपिसोड काफी इमोशनलहोने वाला है। रोहित और शिवानी को मृत घोषित कर दिया गया है और पोद्दार परिवार अचानक हुई इस त्रासदी से निपटने की कोशिश कर रहा है। विस्फोट के दौरान घायल हुए अरमान को आखिरकार होश आता है और उसे पता चलता है कि रोहित अब नहीं रहा। वह जोर देकर कहता है कि वह रोहित को आखिरी बार देखना चाहता है।
4/7Image Source : X
अरमान को यह जानकर गहरा सदमा लगाता है कि उसने अपने भाई और मां दोनों को खो दिया है। वह चीखता-चिल्लाता है। अब इस दुख के समय में भी अरमान परिवार के साथ-साथ रूही और अभिरा को भी संभालता है। सोशल मीडिया पर रोहित पुरोहित की जमकर तारीफ हो रही है, जिन्होंने इस सीरियल में अरमान की भूमिका निभाई है।
5/7Image Source : X
रोहित की मौत के बाद अरमान पूरी तरह से टूट जाएगा। वह रूही और अभिरा की देखभाल करते-करते खुद के बारे में भूल जाएगा। वहीं जल्द ही शो में देखने को मिलेगा कि रूही, अरमान को अपना पति समझ लेगी और अभिरा से उसे छीनने की कोशिश करेंगी।
6/7Image Source : X
अरमान को रोहित और शिवानी का अंतिम संस्कार करता देख, लोग कमेंट में लिखा रहे हैं। इस सीन ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। इस सीन ने मुझे वाकई भावुक कर दिया है और अब मैं इस एपिसोड के बाद से काफी दुखी हूं। @ROHITPUROHIT00 ने जिस तरह से अरमान की भावनाओं को अपनी आंखों के जरिए व्यक्त किया है, वह बेहद खूबसूरत है। मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि उन्होंने इतना शानदार काम कैसे किया। एक और ने लिखा, 20 सेकंड तक कोई संवाद नहीं और फिर भी इस सीन ने मुझे तोड़ दिया। @ROHITPUROHIT00 कमाल है।
7/7Image Source : X
रोहित पुरोहित के अलावा, समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा और गर्विता साधवानी उर्फ रूही भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं अभिरा, अरमान और रूही के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनने की कोशिश कर रही है। वह रूही के बेटे दक्ष की देखभाल करने वाली है। रोहित की पत्नी रूही भी श्मशान घाट पर दिखाई देंगी। हर कोई उनका साथ देने की कोशिश करेगा। आने वाले एपिसोड में, हम रूही को आत्महत्या करते हुए भी देखेंगे। लेकिन अरमान और अभिरा उसे बचा लेंगे।