Published : Sep 03, 2017 08:40 pm IST, Updated : Sep 03, 2017 09:32 pm IST
1/7Image Source : pti
निर्मला सीतारमण आज देश की पहली महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनीं। रक्षा मंत्री के तौर पर उनके समक्ष तीनों बलों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज करने की चुनौती है। सीतारमण रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाली दूसरी महिला बनीं। इससे पहले 1970 के दशक में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहने के साथ इस अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
2/7Image Source : pti
पीयूष गोयल को नया रेल मंत्री बनाया गया, वे कोयला मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में आज पदोन्नत किये गये पीयूष गोयल को केंद्र सरकार के कार्यकुशल मंत्रियों में गिना जाता है
3/7Image Source : pti
मुख्तार अब्बास नकवी के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को बरकरार रखते हुए उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है।
4/7Image Source : pti
पेट्रोलिय व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान को साथ में कौशल विकास व उद्यमिता का प्रभार दिया गया है। कौशल विकास व उद्यमिता विभाग राजीव प्रताप रूडी के पास था
5/7Image Source : pti
पूर्व गृह सचिव आर.के. सिंह को बिजली एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा का प्रभार दिया गया है। पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी को आवास व शहरी मामलों का प्रभार दिया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास, जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनर्जीवन का राज्य मंत्री बनाया गया है
6/7Image Source : pti
के.जे. अल्फोंस को पर्यटन व इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
7/7Image Source : pti
मंत्रिमंडल में शामिल अन्य पांच नए राज्य मंत्रियों में- शिव प्रताप शुक्ला वित्त, अश्विनी चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वीरेंद्र कुमार महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामले, अनंत कुमार हेगड़े कौशल विकास व उद्यमिता, गजेंद्र सिंह शेखावत कृषि व किसान कल्याण शामिल हैं