1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में चुकंदर की छाछ पीने के 5 फायदे

गर्मियों में चुकंदर की छाछ पीने के 5 फायदे

Written By: Ritu Raj
Published : Jul 14, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 01:33 pm IST
गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। छाछ में लगभग 90% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, जबकि चुकंदर में मौजूद पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसे पीने से पेट को तुरंत ठंडक मिलती है।
1/5 Image Source : Magnific
गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। छाछ में लगभग 90% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, जबकि चुकंदर में मौजूद पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसे पीने से पेट को तुरंत ठंडक मिलती है।
छाछ एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जिसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और गर्मियों में होने वाली अपच, एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को और बेहतर बनाता है।
2/5 Image Source : Magnific
छाछ एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जिसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और गर्मियों में होने वाली अपच, एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को और बेहतर बनाता है।
चुकंदर में नेचुरल नाइट्रेट्स पाए जाते हैं। शरीर में जाकर यह नाइट्रेट्स 'नाइट्रिक ऑक्साइड' में बदल जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को चौड़ा बनाते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।
3/5 Image Source : Magnific
चुकंदर में नेचुरल नाइट्रेट्स पाए जाते हैं। शरीर में जाकर यह नाइट्रेट्स 'नाइट्रिक ऑक्साइड' में बदल जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को चौड़ा बनाते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।
गर्मियों की तेज धूप और उमस के कारण अक्सर शरीर थका हुआ और सुस्त महसूस करता है। चुकंदर की छाछ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन्स और विटामिन्स शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन के फ्लो को भी बेहतर करता है, जिससे सुस्ती दूर होती है।
4/5 Image Source : Magnific
गर्मियों की तेज धूप और उमस के कारण अक्सर शरीर थका हुआ और सुस्त महसूस करता है। चुकंदर की छाछ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन्स और विटामिन्स शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन के फ्लो को भी बेहतर करता है, जिससे सुस्ती दूर होती है।
चुकंदर और छाछ दोनों ही त्वचा के लिए वरदान हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और चेहरे पर ग्लो लाते हैं। वहीं, छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को अंदर से साफ और हाइड्रेटेड रखता है, जिससे गर्मियों में होने वाले कील-मुंहासों से बचा जा सकता है।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement