1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. पाचन और सेहत को बेहतर बनाने के लिए पीएं ये 5 हर्बल टी

पाचन और सेहत को बेहतर बनाने के लिए पीएं ये 5 हर्बल टी

Written By: Bharti Singh
Published : Aug 26, 2026 01:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 01:18 pm IST
गले को राहत देने के लिए आप अदरक की चाय पीना शुरू कर दें। अदर की चाय बरसात के लिए अच्छी है। सुबह गर्म अदरक की चाय पानी सुकूनभरा अहसास देता है। इसमें फ्लेवर के लिए दालचीनी और काली मिर्च डाल सकते हैं। ये मसालेदार चाय पाचन में मदद करती है और मतली से राहत दिलाने के लिए अच्छी है।
1/5 Image Source : Magnific

गमले में उगने वाली लेमन ग्रास से चाय बनाकर पीएं। ये ताजगी भरा अहसास देगी और इसकी मिट्टी जैसी खुशबू आपको फ्रेश फील कराएगी। नींबू और लेमनग्रास के साथ बनी चाय दोपहर में पीने के लिए अच्छी है। इसे पीते ही आपका पाचन बेहतर होगा और आप एक्टिव महसूस करेंगे।
2/5 Image Source : Magnific
गमले में उगने वाली लेमन ग्रास से चाय बनाकर पीएं। ये ताजगी भरा अहसास देगी और इसकी मिट्टी जैसी खुशबू आपको फ्रेश फील कराएगी। नींबू और लेमनग्रास के साथ बनी चाय दोपहर में पीने के लिए अच्छी है। इसे पीते ही आपका पाचन बेहतर होगा और आप एक्टिव महसूस करेंगे।
आप चाहें तो हल्दी और अदरक को मिलाकर मसालेदार चाय बना सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण शरीर को बीमारी और इंफेक्शन से बचाते हैं। बदलते मौसम में हल्दी और सूखी अदरक की चाय भी फायदेमंद है।
3/5 Image Source : Magnific
आप चाहें तो हल्दी और अदरक को मिलाकर मसालेदार चाय बना सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण शरीर को बीमारी और इंफेक्शन से बचाते हैं। बदलते मौसम में हल्दी और सूखी अदरक की चाय भी फायदेमंद है।
ताजगी भरा अहसास पाना है तो इसके लिए पुदीना और अदरक की चाय बना सकते हैं। भारी या मसालेदार खाने के बाद पुदीना की चाय तुरंत राहत पहुंचाती है। इससे गैस एसिडिटी कम होती है और पेट को ठंडक मिलती है। आप इस चाय में थोड़ा नींबू भी मिला सकते हैं।
4/5 Image Source : Magnific
ताजगी भरा अहसास पाना है तो इसके लिए पुदीना और अदरक की चाय बना सकते हैं। भारी या मसालेदार खाने के बाद पुदीना की चाय तुरंत राहत पहुंचाती है। इससे गैस एसिडिटी कम होती है और पेट को ठंडक मिलती है। आप इस चाय में थोड़ा नींबू भी मिला सकते हैं।
रात को सोने से पहले 1 कप गर्म चाय दिनभर की थकान को दूर कर सकती है। इसके लिए आप कैमोमाइल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके हल्के फूलों वाला स्वाद आपको पसंद आएगा। इसमें शहद मिलाकर पीने से आपको काफी रिलेक्सिंग महसूस होगा।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement