भिंडी करेला छोड़िए, डायबिटीज में बहुत फायदेमंद हैं ये 6 सब्जियां
भिंडी करेला छोड़िए, डायबिटीज में बहुत फायदेमंद हैं ये 6 सब्जियां
Vegetable List In Diabetes: डायबिटीज में सिर्फ भिंडी और करेला ही नहीं कई दूसरी सब्जियां भी बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। हम आपको ऐसी 6 दूसरी सब्जियों की लिस्ट बता रहे हैं जो ब्लड शुगर को कम करने और पूरे सेहत में सुधार करने में असरदार साबित होती हैं।
Published : Aug 27, 2025 02:35 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 02:35 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कुंदरू या तोंडली ये हरी सब्जी शरीर में इंसुलिन की तरह काम करती है। कई रिसर्च में पाया गया है कि कुंदरू में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर से ग्लूकोज आउटपुट कम करवाते हैं। आप कुंदरू की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
परवल भी डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद सब्जी है। परवल की सब्जी सिर्फ शुगर ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करती है। कई स्टडीज में ये भी कहा गया है कि परवल मेटफॉर्मिंन की तरह काम करता है।
3/5Image Source : Freepik
ग्वार की फली, ये सीजनल सब्जी है लेकिन इसका स्वाद और फायदे कमाल के हैं। ग्लाव फली में भरपूर फाइबर पाया जाता है। ये सब्जी आपकी आंत हेल्दी होंगी और खाना खाने के बाद शुगर बढ़ने नहीं देगी।
4/5Image Source : Freepik
सरगवा की फली यानि सहजन की फलियां आप इन्हें मोरिंगा की फलियां भी कह सकते हैं। ये फलियां डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। आप इन्हें सब्जी बनाकर, सूप में डालकर या सांभर में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
स्नेक गार्ड यानी पड़वल या तोरई जैसी शेप की सब्जी है। ये डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे आप बेसन के साथ मिलाकर सूखी सब्जी की तरह खा सकते हैं। सांभर में भी डाल सकते हैं।