एक चुटकी हींग के फायदे आपको कर सकते हैं हैरान, जानें कब है इसका सेवन अमृत समान
एक चुटकी हींग के फायदे आपको कर सकते हैं हैरान, जानें कब है इसका सेवन अमृत समान
एक गिलास गुनगुना पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर मिलाकर खाली पेट पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं यह मसाला सेहत को कौन से फायदे देता है?
Published : Feb 23, 2026 10:29 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 10:33 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
चुटकीभर हींग दाल और सब्जी में सुगंध का स्वाद जोड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में वर्षों से किया जा रहा है। एक गिलास गुनगुना पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर मिलाकर खाली पेट पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं यह मसाला सेहत को कौन से फायदे देता है?
2/5Image Source : FREEPIK
पेट दर्द और एसिडिटी में आराम: हींग का सेवन करने से पेट दर्द, ब्लोटिंग और अकिदित में आराम मिलता है। 3-5 ग्राम बराबर मात्रा में काला नमक, हींग तथा सोंठ पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे ब्लोटिंग नहीं होती और कमर, पीठ में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।
3/5Image Source : FREEPIK
पाचन करे बेहतर: हींग पेट और छोटी आंत में पाचन एंजाइमों की एक्टिविटी को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसलिए गैस्ट्रिक समस्याओं को रोकने के लिए हींग को अपनी डाइट में शामिल करें।
4/5Image Source : FREEPIK
पीरियड के दर्द में आराम: पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए हींग का इस्तेमाल कर सकते है। हींग में पाए जाने वाले औषधि तत्व मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द के साथ -साथ अन्य तकलीफों को भी कम करने में मदद करते है।
5/5Image Source : FREEPIK
श्वसन संबंधी राहत: हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुण सर्दी, खांसी, दमा (अस्थमा) और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन समस्याओं में फेफड़ों को राहत देते हैं। यह छाती में जमा कफ को बाहर निकालने और सांस लेने में आसानी पैदा करने में सहायक है।