Written By: Vanshika Saxena
Published : Apr 03, 2025 08:08 pm IST, Updated : Apr 03, 2025 08:08 pm IST
Image Source : Freepik
क्या आपको भी यही लगता है कि केला खाने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको कब इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Source : Freepik
अगर आप डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपको केला खाने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले में पाए जाने वाले कुछ तत्व शुगर के मरीजों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Image Source : Freepik
क्या आपको पेट में ब्लोटिंग महसूस हो रही है? अगर हां, तो केला खाने की वजह से आपकी ये समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी आपको केले को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से परहेज करना चाहिए।
Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें केले का सेवन सोच-समझकर ही करना चाहिए वरना उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
Image Source : Freepik
अगर आपको माइग्रेन हो रहा है, तो आपको केला खाने से बचना चाहिए। दरअसल, केला माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर करने का काम कर सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।