डायबिटीज में कौन सा जूस पीना चाहिए, खून में बढ़े हुए शुगर को सोख लेते हैं ये रस
डायबिटीज में कौन सा जूस पीना चाहिए, खून में बढ़े हुए शुगर को सोख लेते हैं ये रस
Juice In Diabetes: डायबिटीज के मरीज को जूस पीने से बचना चाहिए। अगर आपको पीना ही है तो कुछ सब्जियों का जूस पी सकते हैं। करेला से लेकर सहजन तक ऐसी कई चीजें हैं जिनका जूस डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करता है। जानिए शुगर के मरीज कौन कौन से जूस पी सकते हैं।
Published : Dec 05, 2024 01:20 pm IST, Updated : Dec 05, 2024 01:20 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लौकी का जूस डायबिटीज में फायदेमंद माना गया है। शुगर के मरीज लौकी का जूस आसानी से पी सकते हैं। लौकी ऐसी सब्जी है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी लो होता है। लौकी का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। इससे पाचन की समस्या भी दूर होती है।
2/5Image Source : Freepik
करेला का जूस पीने से शुगर कंट्रोल होता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए करेला बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोज सुबह आधा कप करेला का जूस पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। करेला के जूस में पॉलीपेप्टाइड पी नामक तत्व होता है जिससे शुगर लेवल डाउन होता है।
3/5Image Source : Freepik
पालक का जूस पीने से ब्लड शुगर कम होता है। डायबिटीज में पालक भी फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन और मिनरल काफी होते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पालक का जूस वजन भी घटाता है। शुगर के मरीज आसानी से पालक का जूस पी सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
आंवला का जूस डायबिटीज में फायदेमंद होता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करते हैं। डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट 50 ml आंवला का जूस पी सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
5/5Image Source : Freepik
सहजन का जूस भी शुगर में असरदार साबित होता है। मोरिंगा या सहजन का इस्तेमाल शुगर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। सहजन का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज इस हरे जूस को जरूर पीएं।