1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. डायबिटीज में किस समय वॉक करना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद

डायबिटीज में किस समय वॉक करना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद

Best Time For Walk In Diabetes: डायबिटीज के मरीज को रोजाना वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे मोटापा और ब्लड शुगर दोनों कम होता है। लेकिन किस वक्त वॉक करना सबसे ज्यादा अच्छा होता है। आइये जानते हैं।

Written By: Bharti Singh
Published : May 14, 2026 01:05 pm IST,  Updated : May 14, 2026 01:05 pm IST
डायबिटीज के मरीज को रोजाना कम से कम आधा घंटे की वॉक जरूर करना चाहिए। वैसे तो आप कभी भी वॉक कर सकते हैं। लेकिन ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए खाने के बाद टहलना बहुत जरूरी है।
1/5 Image Source : India Tv
डायबिटीज के मरीज को रोजाना कम से कम आधा घंटे की वॉक जरूर करना चाहिए। वैसे तो आप कभी भी वॉक कर सकते हैं। लेकिन ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए खाने के बाद टहलना बहुत जरूरी है।
दरअसल जब आप खाना खाते हैं तो शुगर स्पाइक तेजी से होता है। ऐसे में बैठे रहने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। लेकिन खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर कम होता है। इससे जो कैलोरी आपने ली हैं वो वॉक करने से कम हो जाती हैं।
2/5 Image Source : Magnific
दरअसल जब आप खाना खाते हैं तो शुगर स्पाइक तेजी से होता है। ऐसे में बैठे रहने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। लेकिन खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर कम होता है। इससे जो कैलोरी आपने ली हैं वो वॉक करने से कम हो जाती हैं।
खाने के बाद 10-30 मिनट की हल्की वॉक करने से शुगर लेवल कंट्रोल करने, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने और पाचन में सुधार लाने में मदद मिलती है। खाने के बाद वॉक करने से मांसपेशियों को खाने से मिलने वाले ग्लूकोज का उपयोग करने में मदद मिलती है। जिससे शुगर लेवल में अचानक उछाल नहीं आता है।
3/5 Image Source : Magnific

आपको दिन के दोनों बड़े मील यानि दोपहर के खाने और शाम के खाने के बाद करीब 15-15 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपके शुगर पर असर होगा बल्कि गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होगी
4/5 Image Source : Magnific
आपको दिन के दोनों बड़े मील यानि दोपहर के खाने और शाम के खाने के बाद करीब 15-15 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपके शुगर पर असर होगा बल्कि गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होगी
हालांकि बहुत ज्यादा खा लिया है या कुछ भारी खाया है तो तुरंत न टहलें। अगर आपको टाइप 1 डायबिटीज है या लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) की समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से ही वॉक शुरू न करें।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement