सर्दियों में ब्लड प्रेशर रहता है हाई, बिना दवाई कंट्रोल करने के लिए आज़माएं ये उपाय
सर्दियों में ब्लड प्रेशर रहता है हाई, बिना दवाई कंट्रोल करने के लिए आज़माएं ये उपाय
हाई ब्लड प्रेशर खराब खानपान, बिगड़ती लाइफस्टाइल ज़्यादा तनाव और अपने शरीर पर ध्यान न देने की वजह से होता है। घर, काम, दफ्तर और तमाम ज़िम्मेदारियों का टेंशन लेने से लोग हाइपरटेंशन के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या करें?
Published : Dec 23, 2024 10:15 pm IST, Updated : Dec 23, 2024 10:15 pm IST
1/7Image Source : social
हाई ब्लड प्रेशर खराब खानपान, बिगड़ती लाइफस्टाइल ज़्यादा तनाव और अपने शरीर पर ध्यान न देने की वजह से होता है। घर, काम, दफ्तर और तमाम ज़िम्मेदारियों का टेंशन लेने से लोग हाइपरटेंशन के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या करें?
2/7Image Source : social
हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए अपनी डाइट का ख्याल रखें। गलत खानपान की वजह से इन दिनों लोग लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने के पीछे बिगड़ता हुआ खाना पान एक बहुत बड़ी वजह है।
3/7Image Source : social
अपने खाने में नमक का कम से कम इस्तेमाल करें। कम नमक से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा। दरअसल, नमक में काफी मात्रा में सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है।
4/7Image Source : social
ब्लड प्रेशर बढ़ने की एक सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है। आप जितना ज़्यादा स्ट्रेस लेंगे उतना ज़्यादा आपकी बीपी बढ़ सकता है। इसलिए कम से कम स्ट्रेस लें। इसे कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं। अगर आपका वजन ज़्यादा है तो अपने बढ़ते वजन पर लगाम लगाएं। ज़्यादा वजन से हाई ब्लड प्रेशर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
5/7Image Source : social
योग से भी हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप हस्तपादांगुष्ठासन, भद्रासन और मत्स्यासन जैसे योग करना शुरू करें। ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और तनाव को कम करता है।
6/7Image Source : social
खाना समय समय पर खाएं। अगर आप खाना सही समय पर नहीं कहते हैं तो इससे भी ब्लड प्रेशर हाई होने की संभावना रहती है। साथ ही भूलकर भी फास्टिंग का करें। फास्टिंग की वजह से भी आपका ब्लड परेशा बढ़ सकता है। डाइट के साथ साथ आपको अपने वॉटर इनटेक का भी पूरा ध्यान रखना है। दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी पियें।
7/7Image Source : social
बीपी नार्मल रहे इसलिए आप अपनी डाइट में खजूर, दालचीनी, किशमिश, गाजर और अदरक जैसी चीज़ों को शामिल करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।