सेहत का खजाना है उबला आलू, खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
सेहत का खजाना है उबला आलू, खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
आलू को अक्सर वजन बढ़ाने वाला मानकर बदनाम किया जाता है, लेकिन अगर इसे उबालकर सही तरीके से खाया जाए, तो यह सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं उबले आलू खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Apr 16, 2026 07:01 pm IST, Updated : Apr 16, 2026 07:01 pm IST
1/5Image Source : freepik
उबले हुए आलू में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है। यह एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो पेट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2/5Image Source : freepik
अगर आप तुरंत एनर्जी चाहते हैं, तो उबला आलू आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं।
3/5Image Source : freepik
आलू में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के असर को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है।
4/5Image Source : freepik
उबले आलू में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिमाग के लिए बेहद जरूरी है और न्यूरोट्रांसमीटर्स के निर्माण में मदद करता है, जो आपके मूड और नींद को बेहतर बनाता है।
5/5Image Source : freepik
इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की चमक बढ़ाते हैं। उबले आलू का पेस्ट चेहरे पर लगाने से काले घेरों और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है।