1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. इन एक्सरसाइज को करने से कैलोरी होती है तेजी से बर्न, गलने लगती है शरीर पर जमी चर्बी, जानें घर पर कैसे करें?

इन एक्सरसाइज को करने से कैलोरी होती है तेजी से बर्न, गलने लगती है शरीर पर जमी चर्बी, जानें घर पर कैसे करें?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Sep 30, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 05:14 pm IST
अगर आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो ज़रूरी नहीं है कि वजन कम करने के लिए जिम ही जाएं। अगर वाप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो उसके लिए आपका घर ही काफी है। बस इन कुछ प्रभावी वर्कआउट को अपने एक्सरसाइज़ रूटीन में शामिल करें और घर पर ही आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
1/5 Image Source : freepik

बर्पीज़ करें: बर्पीज़ किसी भी अन्य व्यायाम की तुलना में ज़्यादा कैलोरी बर्न करता है। एक ऐसा वर्कऑउट है जो एक साथ कई मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिसमें बाहें, छाती और कोर शामिल हैं। जम्पिंग, स्क्वैट्स और पुश-अप्स की निरंतर गति इसे एक बेहतरीन व्यायाम बनाती है। इस व्यायाम के सिर्फ़ 10-15 मिनट आपको फिट रहने और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं।
2/5 Image Source : freepik

प्लैंक: प्लैंक एक ऐसा एक्सरसाइज़ है जो आपकी पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद है। इसे करने से पूरे शरीर का कसरत हो जाता है। यह वर्कआउट मांसपेशियों का निर्माण करता है और कैलोरी बर्न करता है। कोर और कंधों पर ज़ोर देते हुए पूरे शरीर को एक्टिव करने वाला यह व्यायाम मसल्स बिल्डिंग के साथ वज़न कम करने में भी मदद करता है।
3/5 Image Source : YOUTUBE - @ScottHermanFitness
प्लैंक: प्लैंक एक ऐसा एक्सरसाइज़ है जो आपकी पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद है। इसे करने से पूरे शरीर का कसरत हो जाता है। यह वर्कआउट मांसपेशियों का निर्माण करता है और कैलोरी बर्न करता है। कोर और कंधों पर ज़ोर देते हुए पूरे शरीर को एक्टिव करने वाला यह व्यायाम मसल्स बिल्डिंग के साथ वज़न कम करने में भी मदद करता है।
रस्सी कूदना: यह एक्सरसाइज़ देखने में साधारण लगता है, लेकिन इस व्यायाम को कम मत समझिए! यह व्यायाम हृदय गति को काफ़ी तेजी से बढ़ाता है और साथ ही कैलोरी भी बर्न कर सकता है। रस्सी कूदना कार्डियो, वजन घटाने और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन है।
4/5 Image Source : freepik
रस्सी कूदना: यह एक्सरसाइज़ देखने में साधारण लगता है, लेकिन इस व्यायाम को कम मत समझिए! यह व्यायाम हृदय गति को काफ़ी तेजी से बढ़ाता है और साथ ही कैलोरी भी बर्न कर सकता है। रस्सी कूदना कार्डियो, वजन घटाने और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन है।
सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार का अर्थ है सूर्य को नमन। यह शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है। इस अभ्यास को आमतौर पर सुबह खाली पेट किया जाता है और इसके फायदे में पाचन, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और अस्थमा के रोगियों के लिए फेफड़ों की क्षमता में सुधार शामिल हैं।
5/5 Image Source : YOU TUBE - @Shrimad Rajchandra Mission D

Advertisement